Kanpur Heatwave Alert Till May 28

कानपुर6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
भीषण गर्मी के चलते मोतीझील जाने वाली व्यस्त सड़क पर दिन में सन्नाटा दिखा। - Dainik Bhaskar

भीषण गर्मी के चलते मोतीझील जाने वाली व्यस्त सड़क पर दिन में सन्नाटा दिखा।

कानपुर इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। सुबह से ही तेज धूप लोगों को झुलसा रही है और दोपहर होते-होते सड़कें तपने लग रही हैं। गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया है।

रविवार से नौतपा की शुरुआत के साथ गर्मी और बढ़ी। मौसम विभाग के मुताबिक, 2 जून तक नौतपा के दौरान तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पार पहुंच सकता है। वहीं, 28 मई तक लू का अलर्ट जारी किया गया है।

3 तस्वीरें देखिए-

धूप और लू से बचाव के लिए बाहर निकले लोग मुंह कवर किए दिखे।

धूप और लू से बचाव के लिए बाहर निकले लोग मुंह कवर किए दिखे।

कानपुर चिड़ियाघर में भीषण गर्मी के बीच वाटर स्प्रिंकलर की फुहारों का आनंद लेते हिरण। रविवार को तापमान बढ़ने पर जानवरों को राहत देने के लिए विशेष इंतजाम किए गए।

कानपुर चिड़ियाघर में भीषण गर्मी के बीच वाटर स्प्रिंकलर की फुहारों का आनंद लेते हिरण। रविवार को तापमान बढ़ने पर जानवरों को राहत देने के लिए विशेष इंतजाम किए गए।

कानपुर चिड़ियाघर में भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए पानी में बैठी सफेद बाघिन। बढ़ते तापमान के बीच यहां जानवरों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

कानपुर चिड़ियाघर में भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए पानी में बैठी सफेद बाघिन। बढ़ते तापमान के बीच यहां जानवरों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

इस सीजन की सबसे गर्म रात दर्ज

दिन के साथ अब रातें भी लोगों को राहत नहीं दे रहीं। बीती रात सीजन की सबसे गर्म रात रिकॉर्ड की गई। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा। उमस और गर्म हवाओं के कारण देर रात तक लोग पसीने से परेशान रहे। कई लोग छतों और घरों के बाहर गर्मी से राहत तलाशते नजर आए, लेकिन हवा में मौजूद तपिश के चलते रात में भी आराम नहीं मिल सका।

दोपहर में सूनी हो गईं सड़कें

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (CSA) की मौसम रिपोर्ट के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री ज्यादा है। वहीं एयरफोर्स स्टेशन पर अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

सुबह आठ बजे के बाद ही धूप चुभने लगी और दोपहर तक सड़कों पर सन्नाटा छा गया। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग चेहरे को गमछे और कपड़ों से ढककर निकलते दिखे। कोई पेड़ों की छांव में राहत तलाशता नजर आया तो कोई ठंडे पानी और शरबत का सहारा लेता दिखा।

अगले 24 घंटे और भारी, पारा बढ़ेगा

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक अगले 24 घंटे में भीषण गर्मी और तेज लू चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पछुआ हवाएं लगातार मौसम को और गर्म कर रही हैं। इसके साथ ही रातें भी गर्म बनी रहेंगी और आसमान साफ रहेगा।

उन्होंने बताया कि मई के अंतिम दिनों में अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी तथा पश्चिमी विक्षोभ के असर से तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना बन सकती है। यह गतिविधियां शाम के समय देखने को मिल सकती हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.