![]()
आजमगढ़ में सोमवार को देर रात से शुरू हुई जोरदार बारिश का असर मंगलवार को सुबह भी रहा। सोमवार को जिस तरह से देता आपने जोरदार बारिश हुई जिले के कई इलाकों में जल भराव हो गया। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। जिले में हुई बारिश ने नगर पालिका और जिला प्रशासन के दावों की पोल खोल दी। इस बारिश से पहाड़पुर, चौक आरजी बाग, बदरका पांडेय बाजार, हीरा पट्टी रैदोपुर के कई इलाकों में पानी भर गया। जिससे लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। मौसम विभाग का दावा है कि आने वाले दिनों में जिले में जोरदार बारिश होगी। मंगलवार को सुबह से हल्की बारिश हो रही है।
बारिश से किसानों को राहत मिली है। खेतों में पानी पहुंचने से धान की रोपाई तेज होने की उम्मीद है। खरीफ की फसलों के लिए भी मौसम अनुकूल बना है। बारिश से घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ा है। इसके बाद प्रशासन ने नदी किनारे के संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। डीएम रविंद्र कुमार ने नदी किनारे के क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। लोगों से नदी के पास नहीं जाने की अपील की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार-पांच दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। प्रशासन ने राजस्व, सिंचाई, आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
Source link
आजमगढ़ में रात को हुई जोरदार बारिश:मंगलवार को सुबह से आसमान में छाए हैं काले बादल, मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट