Kanpur Firing | Dosti Me Goli, Chain Chori After Party; Top News VIDEO

कानपुर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, कानपुर की कल (सोमवार) की बड़ी खबरें…शराब पार्टी के दौरान फायरिंग में दोस्त को गोली लग गई। घायल अजय को दो दोस्त उर्सला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

स्वरूप नगर में इलाज के लिए आई महिला को ब्लड दिलाने का झांसा देकर ऑटो चालक उसकी करीब दो तोला सोने की चेन लेकर भाग गया। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने आरोपी मोहम्मद ईशान को गिरफ्तार कर लिया। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…।

सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें-

1- कानपुर में भाजपा MLA और सपा के पूर्व विधायक आमने-सामने; सांगा बोले- सपा नेता बताएं वो फॉर्च्यूनर पर कैसे चलते हैं

भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा और सपा के पूर्व विधायक मुनींद्र शुक्ला में जुबानी जंग जारी है। मुनींद्र ने पहले सांगा की महंगी गाड़ियों लैंड क्रूजर और बड़े काफिले को लेकर सवाल उठाया था। इसके बाद सांगा ने कहा- हम अगर लैंड क्रूजर से चल रहे हैं तो आप भी पजेरो और फॉर्च्यूनर गाड़ी से चल रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

2- अदिति पर टिप्पणी मामले में पहली गिरफ्तारी, कोर्ट ने कहा- अरेस्ट करने वाले की जांच हो

कानपुर क्राइम ब्रांच ने सपा प्रमुख अखिलेश की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में एक आरोपी नागेश्वर सिंह बघेल को अरेस्ट कर लिया। यह इस केस में पहली गिरफ्तारी है। पुलिस ने आरोपी को MP से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने रिमांड खारिज कर दी। अरेस्ट करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ जांच का आदेश दिया है। पढ़ें पूरी खबर…

3- कानपुर में तापमान बढ़ा, इस सीजन पहली बार रात का पारा 30 डिग्री पार, लू ने किया परेशान

कानपुर में जून महीने की भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। आने वाले दिनों में तेज धूप निकलने और लू चलने की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 2.6 डिग्री ज्यादा है। इससे पहले रविवार रात न्यूनतम तापमान 31 डिग्री के आसपास रहेगा। पढ़ें पूरी खबर…

4- कल्याणपुर में बमबाजी, दो गिरफ्तार: गैंगस्टर दुर्लभ कश्यप जैसा बनने की चाह में फैलाई दहशत

कल्याणपुर क्षेत्र में बिना साइलेंसर बाइक दौड़ाने का विरोध करने पर बमबाजी कर दहशत फैलाने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए पारस ठाकुर और शिवा यादव ने पूछताछ में बताया कि वे कुख्यात गैंगस्टर दुर्लभ कश्यप से प्रभावित थे और इलाके में अपना दबदबा बनाना चाहते थे। पुलिस के अनुसार, आरोपितों ने यूट्यूब देखकर देशी बम बनाना सीखा था। पढ़ें पूरी खबर…

5- कानपुर-सागर हाईवे पर लगा 10 किमी लंबा जाम, घाटमपुर ओवरब्रिज बंद होने से समस्या

कानपुर-सागर हाईवे पर स्थित घाटमपुर ओवरब्रिज की मरम्मत के लिए 21 जून से 30 जून तक आवागमन बंद किए जाने का असर पहले ही दिन से देखने को मिल रहा है। पुल पर यातायात रोकते ही पूरा ट्रैफिक सर्विस लेन पर डायवर्ट कर दिया गया, जिसके चलते घाटमपुर नगर और हाईवे पर 10 किमी तक भीषण जाम की स्थिति बन गई। पढ़ें पूरी खबर…

6- जेल में तबीयत बिगड़ने से बंदी की मौत: सेक्स रैकेट के मामले में पुलिस ने एक माह पहले पकड़ा था

कानपुर के रावतपुर थाने में दर्ज सेक्स रैकेट मामले में जेल भेजे गए 52 वर्षीय अंबिका सिंह की रविवार शाम इलाज के दौरान उर्सला अस्पताल में मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर जेल प्रशासन ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों के अनुसार अंबिका शराब के आदी थे और लीवर की बीमारी से पीड़ित थे। जेल प्रशासन ने भी बीमारी की पुष्टि की है। पढ़ें पूरी खबर…

7- महाराजपुर में ट्रक की टक्कर से स्टूडेंट की मौत: एक बाइक पर सवार थे चार लोग, वाटर पार्क जा रहे थे

कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र में वाटर पार्क जा रहे चार लोगों की बाइक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कक्षा 7 के छात्र 11 वर्षीय चंदन उर्फ अंश यादव की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसकी बड़ी बहन नैंसी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायल को कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पढ़ें पूरी खबर…

8- शराब पार्टी के बाद फायरिंग: दोस्त के पेट में जा धंसी गोली

शुक्लागंज में शराब पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग युवक पर भारी पड़ गई। विजय कश्यप ने कथित तौर पर तमंचे से फायर किया, जिसकी गोली उसके साथी अजय सविता के पेट में जा लगी। घायल अजय को विजय और सुमित दीक्षित उर्सला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर…

9- CSJMU से करें सर्टिफिकेट कोर्स इन AI फॉर मीडिया: 12वीं पास ले सकते हैं एडमिशन

CSJMU में जुलाई 2026 से “सर्टिफिकेट कोर्स इन एआई फॉर मीडिया” शुरू किया जाएगा। छह माह के इस कोर्स में छात्रों को कंटेंट राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन, फैक्ट चेकिंग, डेटा जर्नलिज्म, सोशल मीडिया प्रबंधन और एआई आधारित मीडिया टूल्स का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। किसी भी संकाय से 12वीं पास छात्र इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर…

10- महिला से टप्पेबाजी करने वाला ऑटो ड्राइवर अरेस्ट: मेडिकल कॉलेज से ब्लड दिलाने का झांसा देकर दो तोले की चेन ले भागा था

स्वरूप नगर क्षेत्र में इलाज के लिए आई महिला को ब्लड दिलाने का झांसा देकर ऑटो चालक उसकी करीब दो तोला सोने की चेन लेकर फरार हो गया। उन्नाव निवासी आरती सोनी ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी मो. ईशान को रावतपुर स्थित पीडब्ल्यूडी कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। पढ़ें पूरी खबर…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.