![]()
देवरिया शहर के मालवीय रोड स्थित मझगांवा गली में रखी भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा का सोमवार देर रात विसर्जन किया गया। विसर्जन यात्रा में बैंडबाजा और बाहर से आए कलाकार खास रहे। यह यात्रा शहर के अलग-अलग मोहल्लों और रास्तों से होकर गुजरी। शाम सात बजे से शोभा यात्रा निकली। सुरक्षा के लिए जुलूस के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। देर रात तक जुलूस शहर के कई मोहल्लों से होता रहा। विसर्जन से पहले विधि-विधान से पूजा-पाठ किया गया। इसके बाद श्रद्धालु ‘गणपति बप्पा मोरया’ और ‘जय गणेश’ के जयकारे लगाते हुए प्रतिमा को ट्राली पर रखकर जुलूस में शामिल हुए। श्रद्धालु पूरे रास्ते नाचते-गाते आगे बढ़ते रहे। जुलूस मालवीय रोड से शुरू होकर कोऑपरेटिव चौराहा, नगर पालिका, तहसील रोड, स्टेशन रोड, मोतीलाल रोड और सुभाष चौक होते हुए पटनवा पुल पहुंचा। यहीं पर भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। जुलूस में बड़ी प्रतिमा के पीछे छोटी गणेश प्रतिमाएं भी शामिल थीं। मालवीय रोड और तहसील चौक पर बाहर से आए कलाकारों ने कई तरह की प्रस्तुतियां दीं। भैरव नृत्य और शिव तांडव नृत्य लोगों को बहुत पसंद आए। इस दौरान आतिशबाजी भी हुई। सुरक्षा व्यवस्था के लिए कोतवाल शशिभूषण राय और क्षेत्राधिकारी सदर संजय रेड्डी पुलिस बल के साथ जुलूस में मौजूद रहे। यात्रा में अशोक सर्राफ, सतीश सोनी, गोपाल वर्मा, संतोष वर्मा, मनोज सर्राफ, दीपक राज वर्मा, रामबाबू वर्मा, बब्बन भोसले, अतुल सिधे, रमेश वर्मा, लल्लन प्रसाद, अमित मोदनवाल, राजकुमार वर्मा, शंखपाल सर्राफ, प्रकाश सर्राफ, नीरज सर्राफ, प्रभाष बरनवाल, नितिश बरनवाल, संतोष बरनवाल, सुधाकर वर्मा, विशाल वर्मा, लक्की वर्मा, अमन सर्राफ और सरदार देवेंद्र सिंह समेत कई अन्य श्रद्धालु भी मौजूद थे। जुलूस के दौरान बिजली काटी शहर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए निकली शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बिजली विभाग ने अबूबकर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी। शोभायात्रा मालवीय रोड से होते हुए नगर पालिका रोड और स्टेशन रोड की ओर निकली। जुलूस के मार्ग में सुरक्षा को लेकर विभाग ने रामलीला मैदान विद्युत उपकेंद्र से होने वाली आपूर्ति को अस्थायी रूप से ठप कर दिया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। जुलूस के दौरान किसी तरह की विद्युत दुर्घटना की आशंका को देखते हुए बिजली विभाग की टीम ने आपूर्ति बंद रखने का निर्णय लिया। अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम मौके की स्थिति पर नजर रखती रही। सुरक्षा व्यवस्था के तहत प्रशासन और पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर मुस्तैद रही। जुलूस के मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। शोभायात्रा के सकुशल गुजरने के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल किए जाने की प्रक्रिया शुरू की गई।
Source link
देवरिया में बैंडबाजे के साथ निकली गणेश विसर्जन यात्रा:शहर के कई मोहल्लों से गुजरा जुलूस, कलाकार और आतिशबाजी रही आकर्षण का केंद्र