![]()
पीलीभीत के दियोरिया कलां कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात करीब 10 बजे बदमाशों ने ईको गाड़ी चालक को गोली मार दी। दो बाइकों पर सवार होकर आए चार हमलावरों ने जबरन गाड़ी रुकवाकर फायरिंग कर दी। गोली चालक की बांह (कोहनी के ऊपर) में लगी है। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सवारियां लेकर जाते समय बदमाशों ने घेरी गाड़ी पिपरिया संजरपुर गांव निवासी दुर्विजय सिंह उर्फ कपिल (30) ईको गाड़ी चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। सोमवार रात वह गाड़ी में अपने भतीजे अभिषेक और महेशापुर निवासी अमन तिवारी व शिवम तिवारी को लेकर महेशापुर गांव जा रहा था। गांव के पास पहुंचते ही दो बाइकों पर सवार 4 युवकों ने गाड़ी को जबरन रुकवा लिया। विवाद का विरोध करने पर झोंका फायर बदमाशों ने गाड़ी रुकवाते ही दुर्विजय के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब दुर्विजय ने इसका विरोध किया, तो एक हमलावर ने तमंचे से उस पर फायर झोंक दिया। गोली सीधे दुर्विजय की बांह में जा लगी, जिससे गाड़ी में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर अपनी बाइकों से फरार हो गए। कुछ घंटे पहले हुए विवाद में मारी गोली, पुलिस कर रही तलाश सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि वारदात से कुछ घंटे पहले दुर्विजय का आरोपियों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसकी रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया गया। “पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। हमलावरों की शिनाख्त कर उनकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”— गौतम सिंह, कोतवाली प्रभारी, दियोरिया कलां
Source link
पीलीभीत में ईको ड्राइवर को सरेराह मारी गोली:2 बाइकों से आए 4 बदमाशों ने घेरा; पुलिस ने घायल को भर्ती कराया