Kanpur Cardiology Summit 2026 | Heart Specialists Discuss New Tech

दीपेंद्र द्विवेदी | कानपुर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कानपुर में दिल के मरीजों के इलाज को और बेहतर बनाने के लिए देश-दुनिया के 300 से ज्यादा हृदय रोग विशेषज्ञ जुटेंगे। 22 और 23 अगस्त को किंग्सटन रिसॉर्ट में ‘कानपुर कार्डियोलॉजी समिट 2026 (KCS 2.0)’ का आयोजन होगा। दो दिन तक विशेषज्ञ दिल की बीमारियों के नए इलाज, तकनीक और रिसर्च पर चर्चा करेंगे। आयोजन को लेकर आईएमए हॉल में प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई।

कार्डियो मेटाबोलिक सोसाइटी के तत्वावधान में होने वाले इस समिट में फोर्टिस एस्कॉर्ट्स अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अशोक सेठ, डॉ. नकुल सिन्हा और डॉ. पीके गोयल समेत देश-विदेश के कई विशेषज्ञ शामिल होंगे।

नई रिसर्च और एडवांस इलाज पर चर्चा

समिट के ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. अमित कुमार ने बताया कि सम्मेलन में दिल की बीमारियों से जुड़े नवीनतम शोध, एडवांस ट्रीटमेंट और आधुनिक तकनीकों पर चर्चा होगी। विशेषज्ञ अपने अनुभव और नई मेडिकल तकनीकों की जानकारी साझा करेंगे।

तकनीकी सत्रों में प्रिवेंटिव कार्डियोलॉजी, क्लिनिकल कार्डियोलॉजी, कार्डियक इमेजिंग, हार्ट फेल्योर, इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी और स्ट्रक्चरल व इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी जैसे विषयों पर मंथन होगा।

स्थानीय डॉक्टरों को मिलेगी नई तकनीक की जानकारी

डॉ. अमित कुमार ने बताया कि कार्डियोलॉजी में लगातार नई तकनीक और इलाज के तरीके सामने आ रहे हैं। ऐसे में कानपुर और आसपास के डॉक्टरों के लिए यह समिट काफी उपयोगी रहेगा।

विशेषज्ञ जटिल केस, आधुनिक उपकरणों और इलाज की नई तकनीकों पर सीधे संवाद करेंगे। इससे स्थानीय डॉक्टरों को अपनी जानकारी अपडेट करने का मौका मिलेगा। इसका फायदा आगे मरीजों को बेहतर इलाज के रूप में मिलने की उम्मीद है।

वैज्ञानिक चर्चा पर रहेगा जोर

आयोजकों के मुताबिक दो दिन के सम्मेलन में ज्यादा समय वैज्ञानिक चर्चा और नई रिसर्च के आदान-प्रदान को दिया जाएगा। उद्देश्य स्थानीय स्तर पर हृदय रोगों के इलाज और स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करना है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में आईएमए कानपुर अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा, मानद सचिव डॉ. शालिनी मोहन, कॉन्फ्रेंस चेयरपर्सन डॉ. मोहम्मद अहमद, सेक्रेटरी डॉ. अमित कुमार और डॉ. अभिनीत गुप्ता मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *