![]()
शामली के शहर कोतवाली क्षेत्र में रविवार शाम 7:30 बजे हादसा हुआ। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बलवा कट के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार कृष्ण (30) की मौत हो गई। सुमित (19) और कार्तिक (15) गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों एक ही बाइक से घर लौट रहे थे थानाभवन थाना क्षेत्र के मादलपुर गांव निवासी कृष्ण, सुमित और कार्तिक रविवार सुबह मजदूरी के लिए घर से निकले थे। देर शाम तीनों एक ही बाइक से बलवा गांव की ओर से लौट रहे थे। बलवा कट के पास पीछे से आए वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हुए टक्कर लगते ही तीनों बाइक से सड़क पर गिर गए। तीनों को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। तीनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। एक की मौत, दो हायर सेंटर रेफर जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने कृष्ण को मृत घोषित कर दिया। सुमित और कार्तिक की हालत गंभीर थी। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दी। कृष्ण की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। फरार वाहन की तलाश में जुटी पुलिस हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वाहन की पहचान के लिए हाईवे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा सकती है। तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई जांच अधिकारी उपनिरीक्षक मुकेश दिनकर ने बताया कि बलवा कट के पास हादसे में एक युवक की मौत हुई है। दो अन्य घायल हुए हैं। दोनों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि अभी परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Source link
हाईवे पर बाइक में पीछे से टक्कर, युवक की मौत:दो गंभीर घायल; तीनों मजदूरी कर घर लौट रहे थे