कथावाचक शांतनु महाराज बोले- बिना राम के नैया पार नहीं:अखिलेश यादव को कृष्ण जन्मभूमि आंदोलन शुरू करने की दी नसीहत


अमेठी के तिलोई में चल रही नौ दिवसीय श्रीराम कथा के दौरान कथावाचक आचार्य शांतनु महाराज ने राजनीतिक बयान दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लगातार तीसरी बार प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने का दावा किया। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग कभी राम मंदिर नहीं गए, वे अब रामकथा में पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि अखिलेश यादव सनातन से प्रेम करते हैं तो उन्हें एक बार राम मंदिर जाकर दर्शन करना चाहिए। बोले- अब सभी को राम नाम की जरूरत महसूस हो रही शांतनु महाराज ने कहा कि अब सभी राजनीतिक दलों को लगने लगा है कि राम के नाम के बिना उनकी राजनीतिक नैया पार नहीं लगेगी। उन्होंने प्रदेश सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ करीब 10 वर्षों से प्रदेश का नेतृत्व कर रहे हैं और जनता उनके साथ है। इसी आधार पर उन्होंने दावा किया कि योगी तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे। अखिलेश को कृष्ण जन्मभूमि आंदोलन की नसीहत कथावाचक ने अखिलेश यादव को लेकर कहा कि यदि उन्हें सनातन धर्म से प्रेम है तो उन्हें कृष्ण जन्मभूमि के लिए आंदोलन शुरू करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अखिलेश मथुरा से यात्रा निकालें और कृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर आंदोलन का नेतृत्व करें। मयंकेश्वर शरण सिंह करा रहे नौ दिवसीय कथा तिलोई विधायक और प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह की ओर से आरबीएस इंटर कॉलेज परिसर में नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन कराया जा रहा है। कथा के पहले दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान शिव-पार्वती विवाह और रामायण की महिमा का वर्णन किया था। रामकथा के दौरान उनके राजनीतिक बयानों को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *