Kanpur 2.86 Crore Fraud Case

जाजमऊ के चमड़ा कारोबारी से पौने तीन करोड़ की धोखाधड़ी मामले में जाजमऊ पुलिस ने बाबा बिरयानी के संचालक मुख्तार अहमद उसके बेटे महफूज समेत छह लोगों के खिलाफ 28 जून को करीब 700 पेज की चार्जशीट पुलिस ने दाखिल कर दी है।

.

जाजमऊ थाने में चमड़ा कारोबारी ने दर्ज कराई थी FIR

जाजमऊ के चमड़ा कारोबारी शमशेर आलम ने जाजमऊ थाने में अक्टूबर 2025 को मुकदमा दर्ज कराया था। बतौर आरोप बाबा बिरयानी आउटलेट्स के संचालक मुख्तार अहमद ने उन्हें गुडविल टेनर्स के मालिक रईस आलम लारी और उनके बेटों से मिलवाया था।

मुख्तार के कहने पर उन्होंने कच्चा चमड़ा गुडविल टेनर्स को बेचना शुरू किया। वर्ष 2016 से 2024 के बीच 2.86 करोड़ रुपये का कच्चा चमड़ा बेचा लेकिन गुडविल टेनर्स की ओर से उन्हें भुगतान नहीं किया। इस दौरान वह जीएसटी समेत अन्य टैक्स की भी अदायगी उनकी ओर से की गई। वह जब भी रकम मांगते आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगते।

आरोप है कि इसी बीच आरोपियों ने फैक्ट्री बेच दी। इसकी जानकारी होने पर वह बीते वर्ष 17 अक्टूबर को मुख्तार अहमद के पास पहुंचा तो उसने और उसके बेटे ने झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी दी। जाजमऊ थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि मामले की विवेचना संतोष यादव कर रहे थे। बीते सप्ताह मुख्तार अहमद उर्फ बाबा बिरयानी उसके बेटे महफूज, रईस आलम लारी समेत छह लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *