औरैया में जन्माष्टमी उत्सव:प्रधानाचार्य पंकज द्विवेदी ने छात्रों को कृष्ण के आदर्श अपनाने की प्रेरणा दी


औरैया में गेल डीएवी मॉडल स्कूल में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं तथा कृष्ण-राधा के प्रेम को दर्शाते हुए मनमोहक नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की सुंदर वेशभूषा और भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण के जीवन एवं उनके द्वारा दिए गए श्रीमद्भगवद्गीता के संदेश कर्तव्य, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने का महत्व भी समझा। विद्यालय की शिक्षिकाओं ने बच्चों को जन्माष्टमी के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व से परिचित कराया। विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज द्विवेदी ने विद्यार्थियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें निस्वार्थ कर्म, प्रेम, साहस और सदाचार की प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *