Iran Ships Saved; Diesel Limit; Musk Wealth

.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया कि अमेरिका ने ईरान के साथ युद्ध खत्म कर दिया है। उधर, एक ग्राहक को अब 200 लीटर से ज्यादा डीजल नहीं मिलेगा। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे इलॉन मस्क की अमीरी के बारे में बताएंगे। उनके पास 174 देशों से ज्यादा पैसा है।

⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस और स्लोवाकिया के दौरे पर रहेंगे। फ्रांस में आयोजित G7 समिट में PM मोदी शामिल होंगे।
  • अमृतसर में कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन करेगी। फाउंडर अभिनव दीपके शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करेंगे।

📰 कल की बड़ी खबरें…

1. ट्रम्प बोले-ईरान ने भारतीय जहाजों पर हमले की कोशिश की, हमने नाकाम किया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से निकल रहे भारतीय जहाजों पर ड्रोन हमला करने की कोशिश की, लेकिन अमेरिकी सेना ने इसे नाकाम कर दिया। ट्रम्प ने आगे कहा कि ईरान को अपनी हरकतें जल्द से जल्द सुधारनी चाहिए।

ट्रम्प का दावा- ईरान से जंग खत्म: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि अमेरिका ने आज ईरान के साथ युद्ध खत्म कर दिया है। ईरान के साथ शांति समझौते पर इसी सप्ताह यूरोप में साइन हो सकता है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी इसमें शामिल होंगे।

अमेरिकी हमलों में 3 भारतीय नाविकों की मौत: अमेरिकी सेना ने मैरीवेक्स, सेटेबेलो और जलवीर नाम के जहाज पर हमला किया। इन जहाजों पर करीब 70 भारतीय क्रू मेंबर सवार थे। सेटेबेलो जहाज पर हमले से 3 भारतीय नाविकों की मौत हो गई। इसके बाद भारत ने अमेरिकी राजदूत को तलब किया और जहाजों पर हमले तुरंत रोकने की मांग की।

पूरी खबर पढ़ें…

2. एक ग्राहक को 200 लीटर से ज्यादा डीजल नहीं, कॉमर्शियल यूजर रिटेल पेट्रोल पंप से ईंधन नहीं खरीद पाएंगे

केंद्र सरकार ने डीजल खरीदने के नियमों में बदलाव किया है। अब आम लोग एक दिन में ज्यादा से ज्यादा 200 लीटर डीजल ही खरीद सकेंगे। खरीदे गए डीजल को आगे बेचने की इजाजत नहीं होगी। वहीं, फैक्ट्रियों और बड़े कारोबारियों को पेट्रोल पंप से ईंधन नहीं मिलेगा। उन्हें बल्क सेल प्वाइंट से ही ईंधन लेना होगा। ये नियम फिलहाल 90 दिनों के लिए लागू किया गया है।

सरकार ने अचानक पाबंदी क्यों लगाई: पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक, देश के कुछ हिस्सों में रिटेल पेट्रोल पंपों पर अचानक पेट्रोल और डीजल की बिक्री बहुत ज्यादा बढ़ गई थी। जांच में सामने आया कि रिटेल और बल्क कीमतों में बड़ा अंतर होने के कारण फैक्ट्रियों और कॉमर्शियल यूजर्स ने थोक में तेल मंगाना बंद कर दिया और वे सीधे आम पेट्रोल पंपों से गाड़ियां भेजकर तेल खरीदने लगे। इससे आम जनता के लिए तेल की किल्लत का खतरा पैदा हो रहा था।

पूरी खबर पढ़ें…

3. कॉकरोच पार्टी चीफ बोले- जेल जाना पड़ेगा, तो पहले मैं जाऊंगा, आंदोलन सबसे बड़ी देशभक्ति

कॉकरोच जनता पार्टी के चीफ अभिजीत दीपके शुक्रवार को लखनऊ में छात्रों के प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हमारा देश एक आंदोलन से बना था। आंदोलन नहीं हुआ होता तो आजादी नहीं मिलती। इमरजेंसी के खिलाफ आंदोलन न होता तो आज लोकतंत्र न होता।

दीपके ने कहा-

आंदोलन करना सबसे बड़ी देशभक्ति है। हमें यह आंदोलन जारी रखना है। कोई पीछे नहीं हटेगा। जेल जाने की जरूरत पड़ी, तो सबसे पहले मैं जेल जाऊंगा।

‘एग्जामपुर’ के फाउंडर ने कराया प्रदर्शन:ऑनलाइन कोचिंग ‘एग्जामपुर’ के फाउंडर विवेक कुमार के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया गया। इसमें 6 हजार छात्र शामिल हुए। लखनऊ के इको गार्डन में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक प्रदर्शन किया गया। दीपके ने इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को दोहराया।

पूरी खबर पढ़ें…

4. लव मैरिज से नाराज पिता ने थाने में बेटी की हत्या की, बांदा में ताबड़तोड़ चाकू मारे

बांदा में एक पिता ने अपनी 19 साल की बेटी की थाने के अंदर चाकू मारकर हत्या कर दी। वह बेटी की लव मैरिज से नाराज था। बेटी ने 18 मई को मोहल्ले के ही रहने वाले एक लड़के के साथ भागकर शादी कर ली थी। घटना जिला मुख्यालय से 43 किमी दूर बदौंसा थाने का है।

पुलिस ने लड़के-लड़की को MP से पकड़ा था: पुलिस शुक्रवार को ही लड़की-लड़के को मध्यप्रदेश से बरामद कर थाने लाई थी। मां-बाप को भी थाने बुलाया गया था। पिता ने बेटी को समझाया कि जिसके साथ तुमने शादी की, वह दूसरी बिरादरी का है। इससे समाज में बदनामी हो रही। लेकिन लड़की प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी।

दोनों का 4 साल से अफेयर था: पुलिस के अनुसार, सत्यकुमार की छोटी बेटी का लड़के से चार साल से अफेयर था। 18 मई को शिवानी ने ललित के साथ भागकर पहले मंदिर और फिर रजिस्ट्रार कार्यालय में शादी की थी। शिवानी के भागने के बाद उसकी मां रन्नो देवी ने थाने में ललित के खिलाफ शिकायत दी थी।

पूरी खबर पढ़ें…

5. इलॉन मस्क की नेटवर्थ $1 ट्रिलियन पार, अब 174 देशों की GDP से अमीर

साल 2002 में इलॉन मस्क ने स्पेस-एक्स कंपनी बनाई थी।

साल 2002 में इलॉन मस्क ने स्पेस-एक्स कंपनी बनाई थी।

इलॉन मस्क दुनिया के पहले ट्रिलिनियर बन गए हैं। उनके पास 95 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति है। स्पेसएक्स के IPO की वजह से उनकी पर्सनल वेल्थ काम में यह रिकॉर्ड उछाल आया है। मस्क के पास अब 174 से ज्यादा देशों को खरीदने की क्षमता है, क्योंकि इन देशों की GDP एक ट्रिलियन डॉलर से कम है। अगर मस्क हर दिन एक करोड़ रुपए खर्च करेंगे, तब भी उन्हें मौजूदा संपत्ति खर्च करने में करीब 26 हजार साल से ज्यादा लगेंगे।

स्पेसएक्स के शेयर ने बनाया ट्रिलिनियर: इलॉन मस्क की स्पेस इंजीनियरिंग कंपनी है स्पेसएक्स। ये रॉकेट, स्पेसक्राफ्ट वगैरह बनाती है। साथ ही ‘स्टारलिंक’ नाम से सैटेलाइट इंटरनेट सर्विसेज भी देती है। स्पेसएक्स अब तक प्राइवेट कंपनी थी, यानी इसके शेयर आम लोग शेयर मार्केट से नहीं खरीद सकते थे। 11 जून को स्पेसएक्स ने 135 डॉलर प्रति शेयर के हिसाब से 55.55 करोड़ शेयर्स का IPO लॉन्च किया। इनकी कुल कीमत 75 बिलियन डॉलर यानी 7.1 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा है। ये अब तक पूरी दुनिया में सबसे बड़ा IPO है। इसी के शेयर में उछाल की वजह से मस्क पहले ट्रिलिनियर बने।

पूरी खबर पढ़ें…

6. ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता में FIR दर्ज, चुनाव प्रचार के दौरान भड़काऊ भाषण देने का आरोप

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता के हेयर स्ट्रीट थाने में FIR दर्ज की गई है। ममता पर आरोप है कि उन्होंने 9 मार्च को चुनाव प्रचार के दौरान भड़काऊ भाषण दिया था। यह शिकायत तुषार कांती दास ने की है। उनका कहना है कि ममता के बयान से सांप्रदायिक सौहार्द और राज्य की लोकतांत्रिक व्यवस्था को नुकसान पहुंच सकता था।

अब 27 मई को दिया हुआ ममता का बयान पढ़िए …

पूरी खबर पढ़ें…

🎭 आज का कार्टून

⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. मौसम: झारखंड-ओडिशा पहुंचा, 9 दिन में 19 राज्य कवर: MP-राजस्थान समेत 22 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट; बिहार में बिजली गिरने से 10 की मौत (पूरी खबर पढ़ें)
  2. नेशनल: NEET UG रीएग्‍जाम 3: 15 घंटे का होगा: 4 रफ वर्क शीट मिलेंगी, NTA ने जारी की रीएग्‍जाम की गाइडलाइंस (पूरी खबर पढ़ें)
  3. नेशनल: भारतीय सेना को मिले 106 कामिकाजे ड्रोन: 180 किमी की रेंज, 450kmph की रफ्तार; न जैमिंग का असर, न टारगेट से भटकेंगे (पूरी खबर पढ़ें)
  4. एमपी: राज्यसभा नामांकन रद्द होने के खिलाफ मीनाक्षी की याचिका खारिज: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बोलीं- पहले वोट चोरी होती थी, इस बार सीट चोरी हुई (पूरी खबर पढ़ें)
  5. नेशनल: ममता की हार के 14 दिन बाद ही TMC टूटी: बागियों का 18 मई को स्पीकर को भेजा लेटर सामने आया, इसमें 19 सांसदों के दस्तखत (पूरी खबर पढ़ें)
  6. नेशनल: शूटर जसपाल राणा का निधन: कॉमनवेल्थ गेम्स में 9 गोल्ड जीते, अपने कोच के निधन का पता चलते ही मनु भाकर ने ट्रेनिंग रोकी (पूरी खबर पढ़ें)
  7. स्पोर्ट्स: फुटबॉल वर्ल्डकप जीतने का सबसे बड़ा दावेदार स्पेन: 18 साल के यमाल ताकत; फ्रांस नंबर-2; जानिए मेसी की अर्जेंटीना किस नंबर पर है (पूरी खबर पढ़ें)
  8. बिजनेस: 5 महीने में पहली बार 4% के करीब पहुंची महंगाई: मई में बढ़कर 3.93% हुई, खाने-पीने की चीजें और ट्रांसपोर्टेशन महंगा होने से बढ़ा दबाव (पूरी खबर पढ़ें)
  9. स्पोर्ट्स: तेंदुलकर ने फ्लाइट में परिवार के साथ क्रिकेट खेला VIDEO: बेटी सारा ने कैच पकड़ा; लिखा- एटीट्यूड नहीं बदलना चाहिए, भले ऑल्टीट्यूड कुछ भी हो (पूरी खबर पढ़ें)
  10. नेशनल: दिल्ली के तुगलकाबाद में बिल्डिंग में आग, 3 मौतें: 6 झुलसे, पार्किंग में टू-व्हीलर में आग लगी, 5वीं मंजिल तक फैली; छत के रास्ते रेस्क्यू (पूरी खबर पढ़ें)
  11. बिजनेस: चांदी ₹9,704 बढ़कर ₹2.42 लाख पर पहुंची: इस साल कीमत ₹14 हजार बढ़ी, सोना ₹2,827 महंगा होकर ₹1.48 लाख/10gm हुआ (पूरी खबर पढ़ें)
  12. गुजरात: पुलिस ने शख्स को सुसाइड से रोका; VIDEO: फ्लैट लॉक था, पुलिसकर्मी सातवीं मंजिल में बालकनी से घुसा, जहर की बोतल छीनी (पूरी खबर पढ़ें)
  13. यूपी: लखनऊ में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग: टॉयलेट में टिशू पेपर पर लिखी मिली बम से उड़ाने की धमकी (पूरी खबर पढ़ें)

🗣️ बयान जो चर्चा में है…

😲 खबर हटके…

6 दिनों से गोल-गोल घूम रही गाय, ग्रामीण करने लगे पूजा

यूपी के श्रावस्ती में एक गाय कई दिनों से खेत में गोल-गोल चक्कर लगा रही है। कई ग्रामीण इसे दैवीय घटना मानकर पूजा-अर्चना भी कर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि गाय दिनभर बिना रुके घूमती रहती है, लेकिन थकी हुई नजर नहीं आती।डॉक्टरों ने गाय की जांच की। उनके मुताबिक, यह किसी न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर से जुड़ी बीमारी का लक्षण हो सकता है। पूरी खबर पढ़ें…

📸 फोटो जो खुद में खबर है

🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

🌍 करेंट अफेयर्स

⏳आज के दिन का इतिहास

📊 बाजार का हाल

🌦️ मौसम का मिजाज

सिंह राशि के नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के योग बन रहे हैं। तुला राशि वालों की तरक्की की संभावना बनेगी। जानिए आज का राशिफल…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.