Iran Declares Islamabad Deal US Defeat | Air India Enters Pakistan Airspace

.

ईरान ने इस्लामाबाद समझौते को अमेरिका की हार बताया है। उधर, एअर इंडिया का विमान गलती से पाकिस्तान एयरस्पेस में घुस गया। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे वैभव सूर्यवंशी के चेंजिंग रूम को लेकर आई खबर के बारे में बताएंगे….

आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस देशभर में ‘छात्रों की गूंज’ नाम से देशभर में आंदोलन करेगी।
  2. अमित शाह पर टिप्पणी मामले में राहुल गांधी पर दर्ज मानहानि केस में यूपी की सुल्तानपुर कोर्ट में सुनवाई होगी।

📰 कल की बड़ी खबरें…

1. ईरान बोला- इस्लामाबाद समझौता अमेरिका की हार, हमने अपनी शर्तों पर डील की

ईरान ने कहा कि ‘इस्लामाबाद समझौता’ अमेरिका की हार साबित हुआ है। ईरानी संसद के अध्यक्ष बाघेर गालिबाफ ने दावा किया कि यह समझौता किसी दबाव या मजबूरी का नतीजा नहीं था, बल्कि हमने इसे अपनी शर्तों पर माना है।

ट्रम्प बोले- ईरान ने पहली बार अमेरिकी राष्ट्रपति को इज्जत दी: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि कई दशकों में पहली बार ईरान अमेरिका और उसके राष्ट्रपति को इतनी इज्जत दे रहा है। उन्होंने आगे कहा कि ईरान इस समय कमजोर स्थिति में है और समझौते के लिए लगभग हर शर्त मानने को तैयार है।

खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए PM मोदी को न्योता: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने का न्योता भेजा है। 28 फरवरी को इजराइल-अमेरिका हमले में खामेनेई की मौत हुई थी। जंग के कारण टला अंतिम संस्कार अब 4 जुलाई से शुरू होगा। 9 जुलाई को उन्हें मशहद की इमाम रजा दरगाह में दफनाया जाएगा।

पूरी खबर पढ़ें…

2. एअर इंडिया का विमान PAK एयरस्पेस में घुसा, तकनीकी खराबी से रास्ता भटका

एअर इंडिया का विमान पाकिस्तान एयरस्पेस में जाकर लौटा।

एअर इंडिया का विमान पाकिस्तान एयरस्पेस में जाकर लौटा।

एअर इंडिया की एक फ्लाइट गलती से पाकिस्तान के एयरस्पेस में पहुंच गई। 22 जून की रात दिल्ली से अमृतसर जा रही एअर इंडिया की AI-321 फ्लाइट उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी का शिकार हो गई। इसी दौरान विमान तय रूट से भटककर पाकिस्तान के एयरस्पेस में पहुंच गया। पाकिस्तान एयर ट्रैफिक कंट्रोल की चेतावनी के बाद पायलट ने यू-टर्न लिया। अमृतसर एयरपोर्ट पर भारी ट्रैफिक के कारण लैंडिंग नहीं हो सकी और विमान को वापस दिल्ली लौटना पड़ा। यात्रियों को करीब 4 घंटे की देरी झेलनी पड़ी।

पाकिस्तान की फ्लाइट भारतीय एयरस्पेस में घुसी थी: इससे पहले 12 जून को पाकिस्तान की भी पैसेंजर फ्लाइट फ्लाई जिन्ना-9P514 खराब मौसम के कारण भारतीय एयरस्पेस में घुस आई थी। लाहौर एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद फ्लाइट रास्ता भटक गई थी। हालांकि, तकनीकी गड़बड़ी का अंदेशा होते ही फ्लाइट को वापस पाकिस्तानी एयरस्पेस में लाया गया।

पूरी खबर पढ़ें…

3. राममंदिर चढ़ावा चोरी- SIT रिपोर्ट में 17 आरोपी, टिन्नू के पास मिलीं दानपात्रों की चाबियां

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में SIT ने चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा और निर्माण प्रभारी गोपाल राव समेत 17 लोगों को आरोपी माना है। इनके खिलाफ FIR होना लगभग तय माना जा रहा है। सूत्रों से यह जानकारी मिली है। जांच के दौरान SIT टीम को दानपात्रों की चाबियां रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू के पास मिलीं। SIT ने 150 सेवादारों और कर्मचारियों को चिह्नित किया है, जिनकी आर्थिक स्थिति रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद बदली। इनमें चंपत राय के करीबी फूलकांत मिश्रा भी शामिल हैं। उनके पास 3 लग्जरी कारें हैं, जिनकी कुल कीमत 25 लाख रुपए है।

अब तक ₹2 करोड़ की बरामदगी: चढ़ावा चोरी मामले में 5 लोगों लवकुश, अवनीश, अनुकल्प, करुणे और रामशंकर उर्फ टिन्नू की निशानदेही पर अब तक 2 करोड़ रुपए की रिकवरी की गई है। ये सभी मंदिर में दान राशि की गिनती की ड्यूटी से जुड़े थे। मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारी टिन्नू के घर से 13 जून को सोना मिला था। हालांकि, सोना कितना है, यह अभी कन्फर्म नहीं है। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, चोरी 200 करोड़ रुपए से ज्यादा की हो सकती है।

पूरी खबर पढ़ें…

4. स्वामी प्रसाद का विवादित बयान, श्रीराम में ताकत नहीं, वह अपने लुटेरों को सजा नहीं दे पाए

यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को भगवान राम को लेकर विवादित बयान दिया। उन्होंने गाजीपुर में कहा- अगर भगवान राम में ताकत होती, तो जिस समय लुटेरे ने चोरी की, तभी वो भस्म हो जाता। लेकिन, उस चोर का बाल भी बांका नहीं हुआ। इसका वीडियो बुधवार को सामने आया।

मौर्य ने कहा- छोटा बंदर सूर्य को निगल गया: इतना ही नहीं, पृथ्वी पर पैदा होने वाला छोटा-सा बंदर सूर्य भगवान को निगल गया। यही अज्ञानता खत्म करने के लिए हम पढ़ाई करते हैं? भगवान बुद्ध कहते हैं कि कोई भी बात किसी ग्रंथ में लिखी है, इसीलिए नहीं मानो। पहले उसे अपने दिमाग की कसौटी पर कसो। अगर खरा उतरे, तभी मानो।

भगवान राम दूसरों का भला कैसे करेंगे: राम मंदिर से करोड़ों रुपए लुटेरे लूट ले गए। चांदी-सोना भी उड़ा ले गए। लेकिन, भगवान राम उन लुटेरों को सजा नहीं दे पाए, तो आपका भला क्या करेंगे? जो अपने मंदिर की रक्षा नहीं कर सकता, वह आपकी क्या रक्षा करेगा? यह सवाल उठता है।

पूरी खबर पढ़ें…

5. मानसून MP पहुंचा, 9 दिन लेट एंट्री, दिन में पूरा राज्य कवर करेगा

मध्य प्रदेश-गुजरात में 9 दिन की देरी से मानसून की एंट्री हुई। दोनों राज्यों में मानसून आने की सामान्य तारीख 15 जून रहती है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून अगले 4 दिन में पूरे मध्य प्रदेश को कवर कर सकता है। इसी के साथ मानसून ने अब देश के 22 राज्यों को कवर कर दिया है। 5 जुलाई तक बाकी राज्यों को कवर कर सकता है।

अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ से 3 लापता: अरुणाचल प्रदेश में पिछले एक हफ्ते से तेज बारिश जारी है। कीयी पन्योर जिले में याजाली सर्किल के नीपको प्रोजेक्ट कॉलोनी में बाढ़ आ गई। घटना में 3 लोग लापता हुए हैं। 18 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है। कई निचले इलाकों में पानी भर गया है।

फ्रांस में हीटवेव से 58 मौतें: फ्रांस में गर्मी के कारण 58 लोगों की मौत हो गई। हीटवेव के चलते फ्रांस में गोलफेश न्यूक्लियर पावर प्लांट को सोमवार रात बंद करना पड़ा। फ्रांस ही नहीं यूरोप के 26 देश हीटवेव की चपेट में हैं। स्पेन, इटली और ब्रिटेन समेत 14 देशों में गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। इनमें से ज्यादातर देशों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर पहुंचने के करीब है।

पूरी खबर पढ़ें…

6. वैभव के लिए इंग्लैंड में अलग चेंजिंग रूम होगा, टीम मीटिंग और खेल के दौरान ही सीनियर्स साथ रहेंगे

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में सबसे ज्यादा 776 रन बनाए थे।

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में सबसे ज्यादा 776 रन बनाए थे।

वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर अलग चेंजिंग रूम इस्तेमाल करेंगे। यह फैसला ICC और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड की अंडर-16 खिलाड़ियों से जुड़ी सेफगार्डिंग पॉलिसी के तहत लिया गया है। हालांकि, सूर्यवंशी मैचों के दौरान भारतीय प्लेयर्स के साथ रह सकेंगे और टीम मीटिंग्स का भी हिस्सा होंगे।

ऐसे नियम क्यों बने: खेलों में चाइल्ड सेफगार्डिंग नियम अचानक नहीं बने। सालों तक खेल अकादमियों, ड्रेसिंग रूम और ट्रेनिंग सेंटरों में नाबालिग खिलाड़ियों के साथ यौन शोषण, मानसिक प्रताड़ना के कई मामले सामने आए। इन घटनाओं के बाद फीफा, इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी को ‘लॉकर रूम बैन’ और ‘नो 1-ऑन-1’ जैसे सख्त नियम बनाने पड़े।

पूरी खबर पढ़ें…

⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. स्पोर्ट्स: वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई ने दोबारा शतक बनाया: 10 साल के आशीर्वाद ने 119 गेंद पर 168 रन बनाए, इसमें 19 चौके, 6 छक्के शामिल (पूरी खबर पढ़ें)
  2. नेशनल: पुणे मर्डर- मंगेतर के साथ सिया की रोमांटिक पोस्ट: दोनों लोहगढ़ किला गए तो प्रेमी भी पहुंचा; गर्मी में हुडी पहना था, इसी से सुराग मिला (पूरी खबर पढ़ें)
  3. नेशनल: सरकार बोली- एथेनॉल फ्यूल में चीटियां लगने का वीडियो फेक: पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाने की बात गलत; इंजन खराब की कोई रिपोर्ट नहीं (पूरी खबर पढ़ें)
  4. नेशनल: दिल्ली में बच्ची से रेप-हत्या, आरोपी को गोली मारी: पुलिस का दावा- भागने की कोशिश कर रहा था; अस्पताल में भर्ती (पूरी खबर पढ़ें)
  5. नेशनल: शादी से मना किया तो हनीमून की डीपफेक तस्वीरें बनाईं: एक दिन में 500 टैक्सी घर भेजीं; गोद भराई के फर्जी कार्ड बंटवा दिए (पूरी खबर पढ़ें)
  6. बिहार: प्रशांत किशोर बोले- बिहार संविधान से चलेगा सम्राट से नहीं: भरत तिवारी एनकाउंटर के विरोध में महापंचायत; 5000 लोगों की भीड़, बोले- पुलिस पर एक्शन हो (पूरी खबर पढ़ें)
  7. इंटरनेशनल: सिंधु नदी का पानी न मिलने से पाकिस्तान परेशान: आर्मी चीफ भारत के खिलाफ जंग की सा​जिश रच रहे, LoC पर 35 ड्रोन यूनिट तैनात (पूरी खबर पढ़ें)
  8. इंटरनेशनल: रिपोर्ट- इजराइल ने जानबूझकर फिलिस्तीनी बच्चों को मारा: 20 हजार से ज्यादा बच्चों की मौत; टारगेटेड किलिंग्स के पुख्ता सबूत मिले (पूरी खबर पढ़ें)
  9. बिजनेस: मस्क की नेटवर्थ एक-हफ्ते में रिकॉर्ड ₹33.13 लाख करोड़ घटी: यह दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति की कुल संपत्ति से ज्यादा; स्पेसएक्स का शेयर 16% गिरा (पूरी खबर पढ़ें)
  10. पंजाब: CM वायरल VIDEO विवाद में 3 नए खुलासे: सीक्रेट मीटिंग की फुटेज, CP-SP के रूम बिल, वॉट्सऐप चैट सामने आई; मान बोले- BJP खुद फंसी (पूरी खबर पढ़ें)

🗣️ बयान जो चर्चा में है…

😲 खबर हटके…

दुनिया में सबसे तेज चिल्लाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया के 58 साल के जोसेफ मैकग्रेल-बेटअप ने सबसे तेज चीखने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। उनकी आवाज 122.4 डेसीबल मापी गई, जो उड़ान भरते जेट विमान की आवाज के बराबर मानी जाती है। यह रिकॉर्ड बनाने के लिए जोसेफ को 7 बार कोशिश करनी पड़ी।

📸 फोटो जो खुद में खबर है

🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

🌍 करेंट अफेयर्स

करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…

⏳आज के दिन का इतिहास

📊 बाजार का हाल

🌦️ मौसम का मिजाज

मकर राशि वालों के बिजनेस में कॉन्टैक्ट मजबूत होंगे। धनु राशि के नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। जानिए आज का राशिफल…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.