India Inflation Rises to 3.4%; Govt Denies Gas Shortage

नई दिल्ली24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर रिटेल महंगाई से जुड़ी रही। मार्च में रिटेल महंगाई बढ़कर 3.4% पहुंच गई है। इससे पहले फरवरी में यह 3.21% थी। वहीं मार्च में भारत का रूस से तेल आयात 19 लाख बैरल प्रतिदिन पहुंच गया। यह 2 साल का उच्चतम स्तर है।

कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां…

  • शेयर बाजार आज अंबेडकर जयंती के अवसर पर बंद रहेगा।
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. रिटेल महंगाई मार्च में बढ़कर 3.4% हुई: खाने-पीने की चीजें महंगी होने का असर; ईरान जंग से ये और बढ़ सकती है

मार्च में रिटेल महंगाई बढ़कर 3.4% पहुंच गई है। इससे पहले फरवरी में यह 3.21% थी। 13 अप्रैल को ये आंकड़े जारी किए गए हैं।

महंगाई में यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग चल रही है। जंग लंबी चली तो महंगाई आगे और बढ़ सकती है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. रूस से तेल आयात 19 लाख बैरल प्रतिदिन पहुंचा: मार्च में 2 साल का उच्चतम स्तर; मिडिल ईस्ट तनाव के बाद भारत ने खरीदारी बढ़ाई

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और होर्मुज रूट में सप्लाई प्रभावित होने के बाद भारत ने एक बार फिर रूस की ओर रुख किया है। अपनी कच्चे तेल की जरूरतों का करीब 90% आयात करने वाले भारत ने पिछले दो महीनों में रूसी क्रूड की खरीदारी में भारी बढ़ोतरी की है।

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग के कारण ग्लोबल मार्केट में तेल की किल्लत बढ़ गई है, जिसके चलते भारतीय रिफाइनर्स अब रूस से ज्यादा से ज्यादा तेल जुटाने की कोशिश कर रहे हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. पहली बार AI से बनाई ₹17,000 करोड़ की कंपनी: सिर्फ दो भाई संभालते हैं काम; सैम ऑल्टमैन की 1 बिलियन डॉलर वाली भविष्यवाणी सच हुई

लॉस एंजेलिस में रहने वाले 41 साल के मैथ्यू गैलाघर ने AI से ₹17 हजार करोड़ की कंपनी बना दी। कंपनी का नाम मेडली है जिसे बनाने में सिर्फ दो महीने और 18 लाख रुपए खर्च हुए हैं।

मेडवी एक टेलीहेल्थ स्टार्टअप है जो वजन घटाने वाली दवाओं की ऑनलाइन बिक्री और परामर्श देता है। यह इसलिए चर्चा में है क्योंकि इसका सालाना रेवेन्यू करीब ₹17 हजार करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। इस कंपनी में सिर्फ 2 लोग हैं। मैथ्यू और उनके भाई इलियट।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. सरकार बोली- देश में गैस की कोई कमी नहीं: पैनिक बाइंग से बचने को कहा, 95% ग्राहक अब डिजिटल माध्यम से कर रहे बुकिंग

देश में LPG सिलेंडर की सप्लाई पूरी तरह स्थिर और पर्याप्त है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय (MoPNG) ने नागरिकों को भरोसा दिलाया है कि उन्हें घबराने या पैनिक बाइंग करने की जरूरत नहीं है।

मंत्रालय ने कहा कि मौजूदा डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क मजबूत है और देशभर में बिना रुकावट गैस पहुंच रही है। सरकार इसकी लगातार निगरानी कर रही है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.