2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

SIR को लेकर INDIA ब्लॉक की 30 सितंबर को दिल्ली में बैठक होगी। इसमें चुनाव आयोग के भीतर SIR को लेकर सामने आए मतभेद और इस मुद्दे पर आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव बैठक में शामिल नहीं होंगे। लखनऊ में सपा ने किसानों का सम्मेलन बुलाया है। उनकी जगह पार्टी का एक वरिष्ठ नेता बैठक में शामिल होगा।
लखनऊ में किसानों के सम्मेलन में रहेंगे अखिलेश
सपा कार्यालय के लोहिया ऑडिटोरियम में किसानों का सम्मेलन होगा। इसमें राज्यभर से किसान शामिल होंगे।
अखिलेश यादव किसानों की समस्याओं पर चर्चा करेंगे। वे किसानों के लिए घोषणा पत्र में शामिल किए जाने वाले वादों का भी ऐलान करेंगे।
कांग्रेस ने बताया- अखिलेश की पहले से तय थी व्यस्तता
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोमवार को कहा था कि अखिलेश यादव पहले से तय कार्यक्रम के कारण बैठक में नहीं आ पाएंगे।
उन्होंने कहा कि अखिलेश ने कांग्रेस अध्यक्ष को राज्यसभा चुनाव के नामांकन से जुड़ी अपनी व्यस्तता के बारे में बताया था। सपा के वरिष्ठ नेता बैठक में शामिल होंगे।
केसी वेणुगोपाल ने जेपी नड्डा पर निशाना साधा
वेणुगोपाल ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के उन बयानों पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने विपक्ष के चुनाव आयोग पर लगाए आरोपों को खारिज किया था।
वेणुगोपाल ने कहा कि राहुल गांधी के चुनाव आयोग को लेकर उठाए सवालों पर अब दो चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों से चर्चा हुई है।
