Mallikarjun Kharge Vs Gyanesh Kumar; PM Modi BJP Congress SIR Voter List Row

  • Hindi News
  • National
  • Mallikarjun Kharge Vs Gyanesh Kumar; PM Modi BJP Congress SIR Voter List Row | Form 6 Rules

नई दिल्ली3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मंगलवार को दिल्ली में बैठक हुई। - Dainik Bhaskar

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मंगलवार को दिल्ली में बैठक हुई।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार मोदी सरकार की कठपुतली बन गए हैं। साजिश के तहत वोटर लिस्ट से नाम हटाए जा रहे हैं। उन्हें पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है इसलिए तुरंत हटाया जाना चाहिए।

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में खड़गे ने कहा कि पूरा देश अब जानता है कि CEC का उद्देश्य भाजपा को लाभ पहुंचाना है।

कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग में कथित मतभेदों और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर बैठक की। इसमें फैसला किया गया कि कांग्रेस वोटर लिस्ट और चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी के मुद्दों को संसद में उठाएगी और प्रदर्शन करेगी।

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की अध्यक्षता में हुई CWC बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, जयराम रमेश और केसी वेणुगोपाल समेत कई नेता शामिल हुए।

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की अध्यक्षता में हुई CWC बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, जयराम रमेश और केसी वेणुगोपाल समेत कई नेता शामिल हुए।

खड़गे बोले- CEC ने दबाव में काम किया

  • सरकार ने लोकतंत्र कमजोर किया- मोदी सरकार ने व्यवस्थित रूप से उस मजबूत लोकतांत्रिक नींव को खोखला कर दिया है जिसे हमारे पूर्वजों ने बनाया था।
  • मोदी को इस्तीफा देना चाहिए- PM मोदी ने युवाओं को वोट देने से रोकने की साजिश रची है। फॉर्म 6 से जुड़े नियमों में गैर-कानूनी तरीके से बदलाव किया गया। मुख्य चुनाव आयुक्त ने पीएम के दबाव में काम किया है। पीएम को नैतिक आधार पर खुद इस्तीफा दे देना चाहिए।

MNS-शिवसेना (UBT) का 4 अक्टूबर को मुंबई में प्रदर्शन

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) चीफ राज ठाकरे ने मंगलवार को मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि MNS और शिवसेना (UBT) 4 अक्टूबर को चुनाव आयोग के खिलाफ मुंबई में प्रदर्शन करेंगी।

शिवसेना (UBT) चीफ उद्धव ठाकरे और MNS प्रमुख राज ठाकरे ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

शिवसेना (UBT) चीफ उद्धव ठाकरे और MNS प्रमुख राज ठाकरे ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.