India: 4 New Smartphone Launch

  • Hindi News
  • Tech auto
  • India: 4 New Smartphone Launch | 200MP Camera, AI Features, Vivo OnePlus May 2026

नई दिल्ली20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत में मई के पहले हफ्ते में 4 नए स्मार्टफोन लॉन्च होंगे। 4 से 9 मई के बीच वनप्लस और वीवो अपने नए डिवाइस लॉन्च करेंगी। इन फोन्स में AI फीचर्स के साथ 200 मेगापिक्सल का कैमरा और 6.3-इंच स्क्रीन जैसे फीचर्स मिलेंगे। इनकी कीमत 25,000 रुपए से लेकर 1.50 लाख रुपए तक होगी। इस हफ्ते इंडिया में भारत में लॉन्च होने स्मार्टफोंस की डिटेल्स जानिए।

वीवो X300 FE

वीवो एक्स300 एफई से मई महीने की शुरुआत होगा। यह मोबाइल 6 मई को इंडिया में लॉन्च होगा जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर के साथ आएगा।

  • डिस्प्ले और कैमरा: इसमें 6.31-इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन मिलेगी। इसके बैक पैनल पर तीन कैमरे हैं, जिसमें 50MP का मेन सेंसर (OIS के साथ), 50MP का पेरिस्कोप लेंस और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है। सेल्फी के लिए भी 50MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
  • बैटरी और चार्जिंग: लंबे बैकअप के लिए इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसे चार्ज करने के लिए 90W की फास्ट चार्जिंग और 40W की वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।

वीवो X300 अल्ट्रा

वीवो 6 मई को ही इंडिया में X300 अल्ट्रा लॉन्च करेगी, जो इस सीरीज का सबसे ताकतवर कैमरा फोन बनकर आएगा।

  • कैमरा: इसमें 200MP का मेन कैमरा, 50MP वाइड-एंगल और 50MP पेरिस्कोप लेंस वाला ट्रिपल सेटअप है। सेल्फी के लिए 50MP कैमरा और प्रोफेशनल फोटोग्राफी के लिए ZEISS अल्ट्रा किट का सपोर्ट भी मिलेगा।
  • प्रोसेसर और स्पीड: बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम का लेटेस्ट ‘स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5’ प्रोसेसर दिया गया है।
  • बैटरी और चार्जिंग: फोन में 6600mAh की बड़ी बैटरी है, जिसे चार्ज करने के लिए 100W की सुपरफास्ट और 40W की वायरलेस चार्जिंग मिलेगी।

वनप्लस नोर्ड CE6

वनप्लस नोर्ड CE6 भारत में 7 अप्रैल को लॉन्च होगा। यह मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड फोन है, जो काफी मजबूत है। पानी और धूल से बचाव के लिए इसमें IP69K तक की टॉप रेटिंग दी गई है।

  • डिस्प्ले और गेमिंग: इसमें 6.78-इंच की AMOLED स्क्रीन है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। बेहतर गेमिंग के लिए इसमें ‘स्नैपड्रैगन 7s जेन 4’ प्रोसेसर और एक खास टच रिफ्लेक्स चिप दी गई है, जिससे 144fps पर गेमिंग की जा सकेगी।
  • दमदार बैटरी: फोन में 8000mAh की विशाल बैटरी है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि इसकी हेल्थ 6 साल तक बरकरार रहेगी। साथ ही इसमें 80W की फास्ट चार्जिंग भी मिलेगी।

वनप्लस नोर्ड CE6 लाइट

वनप्लस का नोर्ड CE6 लाइट इंडिया में 7 अप्रैल को लॉन्च होगा। इसमें 50MP का मुख्य कैमरा और 8MP का सेल्फी कैमरा है। साथ ही, यह मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड फोन है, जो इसे काफी मजबूत बनाता है।

  • परफॉर्मेंस और गेमिंग: इसमें ‘डाइमेंसिटी 7400 अपेक्स’ प्रोसेसर और खास कूलिंग सिस्टम दिया गया है, ताकि गेम खेलते समय फोन गर्म न हो। इसमें 144FPS पर स्मूथ गेमिंग की जा सकेगी।
  • बैटरी और डिस्प्ले: फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी और 45W की फास्ट चार्जिंग मिलेगी। इसमें 6.72-इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी गई है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.