नमस्कार, वाराणसी की कल (शनिवार) की बड़ी खबरें… शनिवार की शाम आईपीएस अफसरों की तैनाती में फेरबदल किया है। जोन में लचर कार्यप्रणाली के चलते डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार को वाराणसी से हटा दिया गया है। उन्हें लखनऊ साइबर क्राइम में ट्रांसफर किया गया है।
.
वरुणा जोन से पहले प्रमोद कुमार काशी जोन, गोमती जोन में भी डीसीपी रह चुके हैं। बनारस में साइबर क्राइम डीसीपी भी रहे, अब एसपी साइबर मुख्यालय लखनऊ की जिम्मेदारी संभालेंगे।
अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें…
1. काशी में अमित शाह करेंगे बाइकरैली का स्वागत, वडनगर के कार्यकर्ता 7 को पहुंचेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रमों के बीच गृहमंत्री अमित शाह 7 अक्टूबर को काशी पहुंचेंगे। गृहमंत्री वडनगर से काशी आने वाले बाइक यात्रियों का स्वागत करेंगे और बाइक रैली के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर…
2. जल निगम के अधिशासी अभियंता ने निलंबन पर उठाए सवाल, मंत्री ने किया है निलंबित

वाराणसी में नगर विकास मंत्री ने जल भराव पर लापरवाह अधिशासी अभियंता जलकल पवन कुमार गुप्ता को निलंबित किया था। अधिशासी अभियंता चौकाघाट स्थित 140 एमएलडी के पंप हाउस पर तैनात थे। गलियों में पानी भरने को लापरवाही मानते हुए एके शर्मा ने उन्हें निलंबित करते हुए विभागीय जांच की संस्तुति की थी। पढ़ें पूरी खबर…
3. BHU में 3 स्तर पर होंगे पढ़ाई से जुड़े फैसले, फ्रेंच-रशियन के शॉर्ट टर्म कोर्स को मंजूरी

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में अब पढ़ाई और शैक्षणिक व्यवस्था से जुड़े फैसले तीन स्तर पर लिए जाएंगे। इसके लिए एकेडमिक काउंसिल, विश्वविद्यालय शिक्षण संयोजन बोर्ड और हर संकाय की शैक्षणिक समिति काम करेगी। विश्वविद्यालय शिक्षण संयोजन बोर्ड की जिम्मेदारी डीन (शिक्षण) संभालेंगे। इसके लिए विश्वविद्यालय में डीन (शिक्षण) का नया पद बनाया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर…
4. BHU में चीफ प्रॉक्टर और ABVP कार्यकर्ताओं में बहस, रखी 7 सूत्रीय मांगें

काशी हिंदू विश्वविद्यालय में शनिवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं और चीफ प्रॉक्टर के बीच तीखी बहस का मामला सामने आया। एबीवीपी की बीएचयू इकाई के कार्यकर्ता विभिन्न छात्रहित के मुद्दों और हाल में आयोजित एक कार्यक्रम को लेकर जवाब मांगने चीफ प्रॉक्टर कार्यालय पहुंचे थे। पढ़ें पूरी खबर…
5. काशी में मनाया जा रहा राधाजी का जन्मोत्सव, इस्कॉन में हजारों भक्तों ने किए दर्शन

बाबा विश्वनाथ की नगरी में शनिवार को राधाष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस्कॉन मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी हुई है। श्रद्धालु राधारानी और भगवान कृष्ण के दर्शन कर रहे हैं और अखंड हरिनाम संकीर्तन में शामिल हो रहे हैं। सुबह नगर संकीर्तन भी निकाला गया, जो अस्सी से होते हुए जगन्नाथ मंदिर पहुंचा और फिर मंदिर लौटा। पढ़ें पूरी खबर…
6. गंगा का पानी उतरते ही अस्सी-घाट पर ‘जगह’ की जंग, दुकानदारों और पंडों में मारपीट

गंगा का जलस्तर घटते ही अस्सी घाट पर जगह कब्जाने को लेकर विवाद भी सामने आने लगा है। करीब एक महीने तक बाढ़ की चपेट में रहे घाट पर पानी उतरने के बाद साफ-सफाई का काम तेज हुआ तो दुकान लगाने वाले लोगों में अपनी-अपनी जगह को लेकर विवाद शुरू हो गया। शनिवार सुबह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट और गाली-गलौज की स्थिति बन गई। पढ़ें पूरी खबर…
7. वाराणसी में किराना दुकान में हुआ विस्फोट, बर्थडे के एक दिन पहले बच्चे की मौत

वाराणसी में शनिवार किराना दुकान में रखे पटाखों में जोरदार विस्फोट हो गया। हादसे में 6 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन घायल बच्चे को तत्काल निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसकी शाम 7 बजे मौत हो गई। बच्चे का कल जन्मदिन था। पढ़ें पूरी खबर…
8. वाराणसी में अंतर्राष्ट्रीय सर्पदंश दिवस आयोजित, झाड़-फूंक छोड़ तुरंत अस्पताल जाने और सफाई रखने

वाराणसी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रमना में अंतर्राष्ट्रीय सर्पदंश जागरूकता दिवस 2026 मनाया गया। शासन के निर्देश एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी वाराणसी के आदेश के अनुपालन में शुक्रवार को यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। पढ़ें पूरी खबर…
9. बीएचयू में रंगीलो काशी का आयोजन, देशभर से पहुंची उन्नत नस्ल की गाय-भैंस

बीएचयू के हैलीपैड मैदान में शनिवार को दो दिवसीय ग्रामीण उत्सव ‘रंगीलो काशी’ का रंगारंग आगाज हुआ। राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) और एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज की ओर से आयोजित इस मेले में देश के अलग-अलग राज्यों से पशुपालक अपनी उन्नत नस्ल के पशुओं के साथ पहुंचे हैं। मेले में गाय, भैंस, बकरी और घोड़ों की अलग-अलग नस्लें आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। पढ़ें पूरी खबर…
10. वाराणसी से DCP वरुणा प्रमोद कुमार हटाकर लखनऊ भेजे गए, राजेश पांडे-विनीत भटनागर डीसीपी बनाए गए

उप्र सरकार ने शनिवार की शाम आईपीएस अफसरों की तैनाती में फेरबदल किया है। जोन में लचर कार्यप्रणाली के चलते डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार को वाराणसी से हटा दिया गया है। उन्हें लखनऊ साइबर क्राइम में ट्रांसफर किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…