झांसी में लोको पायलट- पत्नी विवाद पहुंचा कोर्ट:बोला-बेटी के लिए समझौता किया, फिर भी पत्नी टॉर्चर कर रही


झांसी में वेटिंग रूम में रेप के आरोपों के बीच लोको पायलट पति ने अब पत्नी पर मारपीट और प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। पति ने करीब एक साल पुराना CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उसका दावा है कि वीडियो में पत्नी उसके साथ मारपीट करती नजर आ रही है। पति के मुताबिक, लगातार विवाद से परेशान होकर उसने सतना कोर्ट में पत्नी से तलाक का केस भी दायर किया है। 2023 में हुई थी शादी, ढाई साल की बेटी लोको पायलट के मुताबिक, 2023 में ललितपुर की रहने वाली महिला से उसकी शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पत्नी के साथ उसका विवाद होने लगा और कई बार मारपीट भी हुई। पति ने जीआरपी एसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा कि विवाद बढ़ने के बाद वह परिवार से अलग होकर अजयनगर से सतना में किराए के मकान में रहने लगा। उसका दावा है कि वहां भी पत्नी के साथ विवाद जारी रहा। दोनों की करीब ढाई साल की बेटी है। पति का कहना है कि बेटी की सुरक्षा के लिए उसने किराए के मकान में CCTV कैमरे लगवाए थे। इसी कैमरे में पत्नी द्वारा कथित रूप से मारपीट करने की घटना रिकॉर्ड हुई। बेटी के लिए समझौता करता रहा पति का आरोप है कि वीडियो वायरल होने के बाद उसकी ऑफिस और समाज में छवि प्रभावित हुई। इसके बावजूद वह बेटी के भविष्य को देखते हुए पत्नी के साथ समझौता करता रहा। उसका दावा है कि पत्नी के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। सतना कोर्ट में तलाक का केस पति के मुताबिक, लगातार विवाद और कथित मारपीट से परेशान होकर उसने सतना कोर्ट में तलाक का केस दायर किया है। वहीं, महिला ने पति पर रेप का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि हाईकोर्ट में चल रहे मामले की सुनवाई के बाद झांसी लौटते समय पति ने उसे दोबारा साथ रखने का भरोसा दिया और रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम में ले जाकर रेप किया। महिला की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *