Humidity Relief, Rain Expected, Max Temp 34°C

आगरा6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आगरा में शुक्रवार सुबह मौसम सुहावना बना हुआ है। सुबह से धूप खिली हुई है और आसमान साफ नजर आ रहा है। हालांकि भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल सकता है।

बादलों की आवाजाही बढ़ने के साथ शहर के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना है। आगरा में मानसून की सक्रियता का असर मौसम पर लगातार बना हुआ है। अगर पिछले दिनों हुई बारिश की वजह से उमस से लोगों को राहत मिली है।

शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह मौसम साफ रहने और धूप खिलने के बावजूद दोपहर बाद बादल छा सकते हैं। मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना जताई है।

माौसम साफ

माौसम साफ

अगले 7 दिनों का मौसम

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार अगले सात दिनों तक आगरा में मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। बीच-बीच में बादल छाने, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश के दौर जारी रह सकते हैं।

इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बारिश के दौरान आकाशीय बिजली और तेज हवा को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है।

अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश के आसार जताए गए हैं।

अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश के आसार जताए गए हैं।

पिछले 7 दिनों का मौसम पिछले एक सप्ताह में आगरा में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहा। कई दिनों तक रुक-रुककर बारिश हुई, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिला।

आईएमडी के अनुसार 9 जुलाई की सुबह तक पिछले 24 घंटे में 98.4 मिमी बारिश दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लगातार बारिश और बादलों की आवाजाही से तापमान सामान्य के आसपास बना रहा तथा गर्मी का असर पहले की तुलना में कम महसूस किया गया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *