Harihar & Pataleshwar Route CCTV Vigil

सनी गुप्ता | संभल6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

संभल में कांवड़ यात्रा को ‘जीरो एरर’ नीति तैयारी की है। इसके तहत हरिहर और पातालेश्वर मंदिर मार्गों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है। यात्रा को सुरक्षित, सुगम और निर्विघ्न बनाने के लिए जनपद को पांच जोनों में बांटा गया है। निगरानी के लिए 12,456 सीसीटीवी कैमरे और एक इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया गया है।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत नौ प्रमुख कांवड़ मार्गों पर नौ विशेष मजिस्ट्रेट, 17 थानों पर 34 शिफ्टवार मजिस्ट्रेट और प्रमुख मंदिरों पर 44 मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। कुल 2017 पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे। गुरुवार की शाम 06 बजे डीएम अंकित खंडेलवाल ने बैठक की।

कहा गया कि पिछले पांच वर्षों के ‘जीरो ड्राउनिंग’ (शून्य डूबने की घटना) के रिकॉर्ड को इस बार भी बरकरार रखने का लक्ष्य है। व्यापक सुरक्षा उपाय किए गए हैं। कांवड़ियों को नंगे पैर चलने में कोई असुविधा न हो। PWD ने 130.33 किलोमीटर लंबे कांवड़ मार्गों का मरम्मतीकरण कर उन्हें पूरी तरह गड्ढामुक्त कर दिया है।

विद्युत विभाग ने करंट के हादसों को रोकने के लिए भी विशेष इंतजाम किए हैं। 1,775 बिजली के पोलों की रैपिंग की गई है और 233 ट्रांसफार्मरों की सुरक्षित बैरिकेडिंग की गई है। 225 स्थानों पर ढीले तारों को कसा गया है, 443 जंपरों को टाइट किया गया है और 37 झुके हुए पोलों को सीधा किया गया है।

पांच प्रमुख गंगा घाटों राजघाट, संकरा घाट, साधुमणि, असदपुर और हरिबाबा बांध घाट पर श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग और साइनेज लगाए गए हैं। गोताखोर तैनात है।

प्रमुख मार्गों, शिव मंदिरों और घाटों पर 24×7 चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए शिफ्टवार मेडिकल टीमें तैनात की हैं। आपात स्थिति से निपटने के लिए 102 और 108 नंबर की एंबुलेंस को अलर्ट मोड पर रखा गया है। आकस्मिक परिस्थितियों में ‘कंटीजेंसी प्लान’ भी तैयार किया गया है।

दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए हॉट स्पॉट्स को चिन्हित कर पीआरवी का रणनीतिक डिप्लॉयमेंट किया गया है और मार्गों पर क्रेन की व्यवस्था की गई है। कांवड़ मार्गों पर पड़ने वाले होटलों और ढाबों पर रेट लिस्ट अनिवार्य करने तथा खाद्य प्रतिष्ठानों पर बारकोड लगेंगे।

डीएम अंकित खंडेलवाल ने कहा कि जनपद संभल में कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम और निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने ‘जीरो एरर’ कार्ययोजना लागू की है। शिवभक्तों की सुविधा के लिए 130.33 किलोमीटर कांवड़ मार्गों को गड्ढामुक्त करने के साथ ही बिजली के पोलों को सुरक्षित कर दिया गया है। सुरक्षा के दृष्टिगत 12,456 कैमरों, इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर और 2017 पुलिसकर्मियों के जरिए चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *