Hamirpur Youths Beat Hotel Operator Over No Food; CCTV Footage Out

सैयद रिजवान अली | हमीरपुर6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
युवकों ने होटल संचालक की बेरहमी से की पिटाई। - Dainik Bhaskar

युवकों ने होटल संचालक की बेरहमी से की पिटाई।

हमीरपुर जिले के सुमेरपुर कस्बे में एक होटल संचालक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ युवकों ने होटल में खाना न मिलने पर संचालक को पीटा। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

यह घटना मंगलवार रात सुमेरपुर कस्बे के एक होटल में हुई। होटल संचालक प्रवीण ने बताया कि कुछ युवक देर रात खाना खाने होटल पहुंचे थे। उस समय होटल में गैस खत्म हो गई थी, जिसके कारण प्रवीण ने खाना बनाने में असमर्थता जताई। इसी बात से नाराज होकर युवकों ने उस पर हमला कर दिया।

लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा

आरोप है कि हमलावर युवकों ने प्रवीण को काउंटर से खींचकर बाहर निकाला और लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा। मारपीट में उसके कपड़े फट गए और वह अर्द्धनग्न अवस्था में फर्श पर पड़ा रहा। हमलावर लगातार उसे पीटते रहे। यह पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सुमेरपुर कस्बे में लंबे समय से “एके-47 गैंग” नाम का एक समूह सक्रिय है। बताया जाता है कि यह गैंग मारपीट, छिनैती और छेड़खानी जैसी वारदातों में शामिल रहता है। लोगों का कहना है कि इस गैंग के डर से वे अक्सर शिकायत करने से बचते हैं।

अधिकारियों का कहना है

कुछ लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि गैंग के कुछ सदस्यों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, जिसके कारण उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पाती। सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *