Gurugram MNC Executive jagriti Suicide

जागृति ब्राह्मण फैमिली से थी, जबकि अमित वैश्य समाज से है। उसने पति के टॉर्चर के कुछ फोटो अपनी बहन को व्हाट्सएप पर भेजे थे।

हरियाणा के गुरुग्राम में आदित्य बिरला कंपनी की सीनियर अकाउंट एग्जिक्यूटिव जागृति बारी ने गुरुवार को सेक्टर-65 स्थित वर्ल्डमार्क बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने इस मामले में उसके CA पति अमित सिंघल पर सुसाइड के लिए उकसाने का

.

पुलिस की जांच में भी यह सामने आया है कि जागृति के ससुराल वाले इस इंटरकास्ट शादी के सख्त खिलाफ थे। शादी के बाद से ही उसे लगातार टॉर्चर किया जा रहा था। इसके फोटो जागृति ने अपनी बहन को भी भेजे थे। यह आरोप है कि पति अमित उसकी जासूसी भी करता था।

वह लगातार जागृति की लाइव लोकेशन ट्रैक करता था, ताकि यह जान सके कि वह कब और कहां जा रही है। इतना ही नहीं, वह जागृति के फोन की कॉल डिटेल्स खंगालता था और उसके व्हाट्सएप चैट्स को भी चेक करता था। इस चौबीस घंटे की डिजिटल जासूसी और मानसिक प्रताड़ना ने जागृति को पूरी तरह तोड़ दिया था।

गुरुग्राम में सुसाइड करने वाली जागृति ने 2023 में यूपी के मेरठ निवासी सीए अमित सिंघल से लव मैरिज की थी।

गुरुग्राम में सुसाइड करने वाली जागृति ने 2023 में यूपी के मेरठ निवासी सीए अमित सिंघल से लव मैरिज की थी।

अमित और जागृति की शादी इंटरकास्ट मैरिज थी। अमित के परिवार को यह इंटरकास्ट मैरिज कतई मंजूर नहीं थी।

अमित और जागृति की शादी इंटरकास्ट मैरिज थी। अमित के परिवार को यह इंटरकास्ट मैरिज कतई मंजूर नहीं थी।

चार प्वाइंट में समझे लव, मैरिज और डेथ की कहानी…

  • कॉमन फ्रेंड ने कराई थी पहचान: भाई हार्दिक बारी ने बताया कि उसका परिवार मूल रूप से देहरादून का रहने वाला है। उसकी बहन जागृति गुरुग्राम में ₹12 लाख के वार्षिक पैकेज पर काम कर रही थी। जागृति और अमित सिंघल की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के माध्यम से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। करीब तीन साल पहले एक टूर के दौरान अमित ने जागृति को शादी के लिए प्रपोज किया था। जागृति ब्राह्मण फैमिली से थी, जबकि अमित वैश्य समाज से है।
  • शादी से पहले घर आकर विश्वास जीता: शादी से पहले अमित का जागृति के घर आना-जाना भी था, जिससे दोनों के परिवार एक-दूसरे से वाकिफ थे। इससे अमित ने जागृति और परिवार का विश्वास जीत लिया। इसके बाद 22 नवंबर 2023 को दोनों ने लव मैरिज कर ली। अमित के परिवार को यह इंटरकास्ट मैरिज कतई मंजूर नहीं थी।
  • सास देती थी ताने, डिप्रेशन में रहने लगी: हार्दिक का आरोप है कि शादी के बाद जब जागृति ससुराल पहुंची, तो उसे अपनाने के बजाय उसकी सास ने टॉर्चर करना शुरू कर दिया। सास हर छोटी-बड़ी बात पर जागृति को ताने देती थी, जिससे वह बेहद तनाव में रहने लगी थी।
  • अंदर ही अंदर घुट रही थी: भाई के मुताबिक, जागृति रोज सुबह सात बजे मेरठ से निकलती थी और रात को नौ बजे वापस घर पहुंचती थी। एक तो सफर और काम की थकान, फिर घर जाकर ताने सुनने से वह डिप्रेशन में थी। सहकर्मियों का भी कहना है कि कई दिन से वह परेशान दिख रही थी। हालांकि, उसने अपना दर्द किसी से शेयर नहीं किया।
33 वर्षीय जागृति बारी मूल रूप से देहरादून की रहने वाली थी और कंपनी में ₹12 लाख के वार्षिक पैकेज पर काम कर रही थी।

33 वर्षीय जागृति बारी मूल रूप से देहरादून की रहने वाली थी और कंपनी में ₹12 लाख के वार्षिक पैकेज पर काम कर रही थी।

बहन को भेजे थे मारपीट के निशान वाले फोटो

इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि सुसाइड के कुछ दिन पहले ही जागृति के साथ ससुराल में गंभीर मारपीट की गई थी। इस बर्बरता की शिकार हुई जागृति ने अपने शरीर पर पड़े चोटों और नीले निशानों की तस्वीरें खींचकर अपनी बहन को व्हाट्सएप पर भेजी थीं।

इन तस्वीरों के साथ उसने अपनी जान को खतरा होने और ससुराल पक्ष द्वारा लगातार दी जा रही यातनाओं का भी जिक्र किया था। परिजनों का आरोप है कि जागृति को इस कदर मजबूर कर दिया गया कि उसके पास वर्ल्डमार्क जैसी बहुमंजिला इमारत से छलांग लगाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा।

आत्महत्या के उकसावे का केस दर्ज, फोन कब्जे में लिया

भाई हार्दिक के बयान के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी पति अमित को अरेस्ट कर लिया है। फॉरेंसिक टीम ने मृतका का फोन अपने कब्जे में ले लिया है, जिससे डिलीट किए गए चैट्स और अन्य कॉल रिकॉर्ड्स को रिकवर किया जा रहा है। बहन को भेजी गई तस्वीरें इस केस में सबसे पुख्ता और अहम डिजिटल सबूत साबित हो सकती है।

मामले की जांच कर रही पुलिस, पति अरेस्ट

इस संबंध में पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि सेक्टर-65 थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। अगर किसी और व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों के हवाले कर दिया है।

——————————–

ये खबर भी पढ़ें…..

गुरुग्राम में सीनियर अकाउंटेंट ऑफिस की 5वीं मंजिल से कूदी,मौत:₹12 लाख का पैकेज, देहरादून की रहने वाली; 3 साल पहले CA से की लव मैरिज

हरियाणा के गुरुग्राम में आदित्य बिरला कंपनी में सीनियर अकाउंट एक्जिक्यूटिव युवती ने ऑफिस बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। घटना की सूचना पाकर सेक्टर-65 थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। (पूरी खबर पढ़ें)

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.