GT vs RR IPL 2026 Qualifier

पटना1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

IPL के क्वालिफायर-2 में आज गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच खेला जा रहा है। राजस्थान ने मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है।

राजस्थान ने 18 ओवर के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए हैं। वैभव ने 31 गंदों में अर्धशतक बनाया है। वहीं, लगातार दूसरी बार शतक बनाने से चूक गए। वो 96 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसमें 8 चौका और 7 छक्का शामिल हैं। वो IPL में सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी, जबकि हारने वाली टीम IPL से बाहर हो जाएगी।

15 साल के वैभव ने एलिमिनेटर मैच में हैदराबाद के खिलाफ 97 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 12 छक्के लगाए थे।

एलिमिनेटर मुकाबले में क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। गेल ने 2012 में IPL के एक सीजन में 59 छक्के जड़े थे। वहीं, वैभव ने इस सीजन 65 छक्के लगाए। 65 छक्के के साथ वैभव IPL के इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12

राजस्थान: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, यश राज पुंजा, बृजेश शर्मा और सुशांत मिश्रा।

गुजरात: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कुलवंत खेजरोलिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और राहुल तेवतिया।

पूरे सीजन में राजस्थान के सबसे बड़े मैच विनर बने वैभव

वैभव सूर्यवंशी सिर्फ एक-दो मैचों में नहीं, बल्कि पूरे सीजन में राजस्थान के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बनकर उभरे हैं। अब तक 15 मैचों में 680 रन बनाए हैं। टीम के टॉप स्कोरर भी हैं। इस सीजन में एक शतक और 4 अर्धशतक लगा चुके हैं। सबसे खास बात उनकी बल्लेबाजी की गति रही है। उनका स्ट्राइक रेट 242.85 का है।

सिर्फ रन ही नहीं, बल्कि मैच की परिस्थिति के अनुसार आक्रामक बल्लेबाजी करना वैभव की सबसे बड़ी ताकत बन चुकी है। पावरप्ले में तेज शुरुआत हो या स्पिनर्स के खिलाफ बड़े शॉट्स लगाने हो, वैभव हर चुनौती का जवाब बेहद आत्मविश्वास के साथ दे रहे हैं।

पिछले पांच मैचों में गेंदबाजों पर टूटा कहर

वैभव इस समय अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में चल रहे हैं। पिछले पांच मैचों में उन्होंने 276 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 250.9 का रहा है। इन पांच पारियों में वे सिर्फ एक बार सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हुए हैं।

पिछली 5 पारियों में वैभव का स्कोर

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 97 रन।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ 4 रन।

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 93 रन।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 46 रन।

गुजरात टाइटंस के खिलाफ 36 रन।

गुजरात की मजबूत गेंदबाजी के सामने असली चुनौती

हालांकि आज का मुकाबला वैभव के लिए आसान नहीं रहने वाला। गुजरात टाइटंस के पास इस सीजन का सबसे संतुलित और मजबूत गेंदबाजी आक्रमण माना जा रहा है। टीम में कगिसो रबादा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, राशिद खान और जेसन होल्डर जैसे अनुभवी गेंदबाज मौजूद हैं।

दिलचस्प बात यह है कि गुजरात के खिलाफ वैभव का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। उन्होंने गुजरात के खिलाफ खेले 3 मैचों में 168 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 233.33 का रहा है। इस दौरान उन्होंने 15 चौके और 15 छक्के लगाए हैं।

हालांकि मोहम्मद सिराज, राशिद खान और प्रसिद्ध कृष्णा उन्हें एक-एक बार आउट कर चुके हैं। पिछले मुकाबले में जयपुर में मोहम्मद सिराज ने शॉर्ट बॉल पर वैभव का विकेट लिया था।

वैभव सूर्यवंशी राजस्थान के टॉप स्कोरर हैं।

वैभव सूर्यवंशी राजस्थान के टॉप स्कोरर हैं।

राजस्थान की बल्लेबाजी में वैभव सबसे बड़ा सहारा

इस सीजन राजस्थान की बल्लेबाजी काफी हद तक वैभव सूर्यवंशी और जोफ्रा आर्चर पर टिकी हुई नजर आई है। यशस्वी जायसवाल उम्मीद के मुताबिक लगातार रन नहीं बना सके हैं।

ध्रुव जुरेल ने नंबर-3 पर कुछ उपयोगी पारियां जरूर खेली हैं, लेकिन टीम को लगातार मजबूत शुरुआत देने का काम वैभव ने ही किया है। कप्तान रियान पराग ने भी माना कि हैदराबाद के खिलाफ टीम 260 रन तक पहुंच सकती थी, लेकिन डेथ ओवरों में बल्लेबाजी बिखर गई।

आर्चर गेंदबाजी से राजस्थान की सबसे बड़ी ताकत

जहां बल्लेबाजी में वैभव सबसे बड़ा हथियार बने हुए हैं, वहीं गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर राजस्थान के लिए मैच विनर साबित हो रहे हैं। आर्चर ने इस सीजन 15 मैचों में 24 विकेट लिए हैं और वे टीम के सबसे सफल गेंदबाज हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/17 रहा है। नई गेंद से उनकी गति और डेथ ओवरों में यॉर्कर गुजरात के बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.