आंचल द्विवेदी। गोरखपुर2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

गोरखपुर में जेसीआई मिडटाउन की ओर से जारी ‘जेसी वीक 2026’ के तहत गुरुवार को ‘गोरखपुर गॉट टैलेंट 6.0’ का भव्य आयोजन किया गया। इस खास मंच पर शहर के स्कूली बच्चे अपने हुनर का जलवा बिखेरा।
प्रोग्राम का सबसे बड़ा आकर्षण सोलो और ग्रुप डांस कॉम्पिटिशन रहा, जहां युवा कलाकार अपने थिरकते कदमों, शानदार तालमेल और एक से बढ़कर एक डांस परफॉर्मेंस से ऑडिएंस का दिल जीत लिया।
स्टेज पर रंगारंग डांस की धूम के साथ-साथ स्टूडेंट्स के लिए ग्रुप डिस्कशन और क्विज जैसी दिमागी वाली प्रतियोगिताएं भी रखी आयोजित की गई। इसके जरिए बच्चों को अपनी बात रखने और अपनी जानकारी साबित करने का बेहतरीन मौका मिलेगा।
देखिए तस्वीरें…




इसके अलावा पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘वेस्ट शोकेस 2026 – वेस्ट टू वंडर’ का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें हिस्सा लेने वाले बच्चों ने बेकार और कबाड़ की चीजों का इस्तेमाल करके अपनी कलात्मक सोच से काम की और खूबसूरत चीजें बनाकर प्रदर्शित किया। सुबह 9 बजे से शुरू होने वाला यह प्रोग्राम देर शाम तक चला।
वीडियो देखने के लिए यूपी फोटो पर क्लिक करें
