![]()
श्रावस्ती में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे बकरी के धान के खेत में घुसने को लेकर विवाद हो गया। महिला ने चार लोगों पर गाली-गलौज और लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला के घायल होने की बात सामने आई है। पुलिस ने गुरुवार शाम 4 बजे बताया कि शिकायत के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामला हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र का है। बकरी खेत में घुसने के बाद शुरू हुआ विवाद मानूडीह लालपुर निवासी शमशुल निशा पत्नी मेराज खान के मुताबिक, 9 सितंबर को दोपहर करीब 2 बजे उनकी बकरी पड़ोसी के धान के खेत में चली गई थी। इसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई। इसके बाद विवाद बढ़ गया। चार लोगों पर मारपीट का आरोप शमशुल निशा का आरोप है कि जुन्ना पत्नी शब्बीर, गुर्गी पत्नी मकबूल, आजाद पुत्र मकबूल और अतीक पुत्र पटवारी ने उनके साथ गाली-गलौज की। इसके बाद लाठी-डंडों से मारपीट की। इसमें वह घायल हो गईं। महिला ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पहले भी हो चुका है विवाद परिजनों के मुताबिक, कुछ दिन पहले भी दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। तब पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया था। परिजनों का आरोप है कि इस बार मारपीट के बाद घायल महिला काफी देर तक दर्द से तड़पती रही। उन्होंने तत्काल इलाज और मदद मिलने पर भी सवाल उठाए हैं। पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज किया हरदत्त नगर गिरंट पुलिस के मुताबिक, जुन्ना, गुर्गी, आजाद और अतीक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक सुरेश सिंह यादव कर रहे हैं। पुलिस जांच के बाद ही मारपीट और अन्य आरोपों की स्थिति स्पष्ट होगी।
Source link
श्रावस्ती में बकरी के खेत में घुसने पर विवाद:महिला ने चार लोगों पर लाठी-डंडों से पीटने का आरोप; केस दर्ज