Gorakhpur AIIMS Guard Arrested | Fake Joining Letter Rs 1.30 Lakh Scam

गोरखपुर एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार लिया। आरोपी ने वार्ड बॉय की पद पर ज्वाइनिंग कराने के नाम पर एक महिला से 1 लाख 30 हजार रुपए लिए।

.

विश्वास जीतने के लिए फर्जी ज्वाइनिंग लेटर और यूनिफॉर्म भी दिया। लेटर लेकर पीड़िता जब एम्स पहुंची तो मामले का खुलासा हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चौरी चौरा के सरदारनगर स्थित अहिरौली के जयसिंह के रूप में हुई है। वह एम्स में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर काम कर रहा था।

जानिए पूरा मामला… खोराबार क्षेत्र के महेरवा की बारी की रहने वाली सीमा कुमारी ने चौरीचौरा के सरदारनगर स्थित अहिरौली के जयसिंह और उसकी पत्नी के खिलाफ 23 अक्टूबर 2025 को जालसाजी कर रुपये हड़पने का FIR दर्ज कराया था।

पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया था कि जयसिंह ने एम्स में वार्ड ब्वाय की नौकरी दिलाने का भरोसा देकर अपने जाल में फंसाया। फिर उससे 1.30 लाख रुपये ले लिए।

विश्वास जीतने के लिए रुपये लेने के बाद उसने एम्स का यूनिफॉर्म दिया और कहा कि एक सप्ताह के अंदर ज्वाइनिंग लेटर मिल जाएगा। जिससे पीड़िता का भरोसा बढ़ गया। कहे अनुसार आरोपी ने कुछ दिन बाद सीमा को नियुक्ति पत्र भी सौंप दिया।

एम्स पहुंचने पर हुआ खुलासा नियुक्ति पत्र मिलने पर जब ज्वाइनिंग के लिए वह एम्स पहुंची तो अधिकारियों ने पेपर्स की जांच में उसे फर्जी बताया। इसके बाद महिला को ठगी का एहसास हुआ। सीमा ने इस मामले में जयसिंह की पत्नी का हाथ होने का भी आरोप लगाया। तभी से पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी।

आगे की कार्रवाई जारी एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि विवेचना के दौरान पुलिस को आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले। इसके बाद गुरुवार की सुबह एम्स थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आगे की कार्रवाई जारी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.