![]()
भाजपा के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा की पत्नी स्वर्गीय सत्यवती मिश्रा के तेरहवीं संस्कार में गुरुवार को कई बड़े नेता पहुंचे। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सत्यवती मिश्रा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। तीनों नेताओं ने कलराज मिश्रा और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए इस दुख की घड़ी में उन्हें संबल दिया। कार्यक्रम में मिजोरम के राज्यपाल जनरल (डॉ.) विजय कुमार सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और रविशंकर प्रसाद भी पहुंचे। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी सत्यवती मिश्रा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके अलावा कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, भूपेंद्र सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी, सांसद डॉ. महेश शर्मा, सांसद रमेश अवस्थी और नोएडा विधायक पंकज सिंह कार्यक्रम में मौजूद रहे। प्रभारी मंत्री नोएडा कुंवर बृजेश सिंह, राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा, पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह समेत कई जनप्रतिनिधियों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।
राज्यमंत्री जेपीएस राठौर, आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, महिला आयोग की उपाध्यक्ष अर्पण यादव, राज्यमंत्री हंस राज विश्वकर्मा और वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी भी कार्यक्रम में पहुंचे।
किसान नेता राकेश टिकैत, सामाजिक एवं किसान नेता नरेश सिरोही, प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह सहित सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक और सार्वजनिक जीवन से जुड़े कई लोग मौजूद रहे। सभी ने सत्यवती मिश्रा को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए श्रद्धांजलि दी।
Source link
कलराज मिश्र ये पहुंचे उपराष्ट्रपति,पूर्व राष्ट्रपति और रक्षा मंत्री:दिवंगत पत्नी सत्यवति मिश्रा को को श्रद्धांजलि दी, परिवार से मिलकर जताईं संवेदनाएं