Gold & Silver Prices Drop; LPG Subsidy Changes

नई दिल्ली33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर LPG सिलेंडर से जुड़ी रही। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर अब साल में 9 की बजाय सिर्फ पहले 4 सिलेंडर पर ही 300 रुपए की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी। यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में क्रेडिट की जाती है।

वहीं, मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव की वजह से 8 जून को सोने-चांदी के दाम में गिरावट रही। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 2,749 रुपए गिरकर 1.51 लाख रुपए हो गया, जबकि 1 किलो चांदी की कीमत 12,608 रुपए कम होकर 2.44 लाख रुपए पर आ गई।

कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां…

  • शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल सकती है।
  • पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. उज्ज्वला योजना में सिर्फ 4 सब्सिडी वाले सिलेंडर मिलेंगे: अब तक 9 सिलेंडर दिए जाते थे, इंटरनेशनल मार्केट में LPG के दाम 46% तक बढ़ने का असर

उज्ज्वला योजना (PMUY) में अब साल के सिर्फ पहले 4 गैस सिलेंडरों पर ही ₹300 की अतिरिक्त छूट मिलेगी, पहले यह 9 सिलेंडरों पर मिलती थी। सब्सिडी की यह रकम सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते (डीबीटी) में भेजी जाती है।

पेट्रोलियम मंत्रालय के एडिशनल सेक्रेटरी प्रवीण खनूजा ने सोमवार को बताया कि, अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर LPG की कीमतें 46% तक बढ़ने से यह फैसला लिया गया है।

14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत रविवार (7 जून) को 29 रुपए बढ़ने के बाद दिल्ली में 942 रुपए है। ऐसे में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सिलेंडर 642 रुपए में मिल रहा है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. चांदी ₹12,608 गिरकर ₹2.41 लाख किलो पर आई: 8 दिन में ₹22 हजार की गिरावट; सोना आज ₹2749 टूटा, 10 ग्राम की कीमत ₹1.51 लाख

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव की वजह से 8 जून को सोने-चांदी के दाम में गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम आज 2,749 रुपए गिरकर 1.51 लाख रुपए हो गया है।

वहीं, 1 किलो चांदी की कीमत 12,608 रुपए कम होकर 2.44 लाख रुपए पर आ गई है। 31 मई को चांदी की कीमत 2,63,350 रुपए थी। एक्सपर्ट्स के अनुसार जियो पॉलिटिकल टेंशन के चलते लोग मार्केट से पैसा निकालकर अपने पास कैश रख रहे हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. एयरटेल और वोडाफोन आइडिया को बॉम्बे हाई कोर्ट से राहत: सरकार का वन-टाइम स्पेक्ट्रम चार्ज वसूलने का फैसला रद्द; बैंक गारंटी भी वापस होगी

बॉम्बे हाई कोर्ट ने भारती एयरटेल लिमिटेड और वोडाफोन आइडिया लिमिटेड पर केंद्र सरकार के लगाए गए वन-टाइम स्पेक्ट्रम चार्ज (OTSC) को रद्द कर दिया है। कोर्ट ने फैसला सुनाया कि सरकार के पास टेलीकॉम लाइसेंस दिए जाने के सालों बाद वित्तीय शर्तों को पिछली तारीख (रेट्रोस्पेक्टिव) से बदलने का कोई अधिकार नहीं है।

जस्टिस मनीष पितले और जस्टिस श्रीराम वी. शिरसाट की डिवीजन बेंच ने सरकार के 2012 के इस फैसले को खारिज करते हुए कंपनियों की बैंक गारंटी भी लौटाने का निर्देश दिया है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. भारत-यूएस ट्रेड डील फाइनल होने के करीब: जुलाई के बाद नए टैरिफ रेट पर कंफर्मेशन मिलते ही फैसला होगा; ब्रिटेन के साथ भी बातचीत बढ़ी

भारत और अमेरिका के बीच बाइलेटरल ट्रेड डील की पहली किस्त जल्द ही फाइनल हो सकती है। दोनों देशों के बीच यह डील जुलाई के बाद भारतीय एक्सपोर्ट पर लागू होने वाली टैरिफ दरों पर कंफर्मेशन आने के बाद फाइनल लेगी।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, अमेरिका की धारा 301 की प्रोसेस के तहत जो टैरिफ रेट तय किया जाएगा, वही रेट इस ट्रेड डील में भारत के लिए भी लागू होने की संभावना है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5. इंडिगो का FY-30 तक सालाना 20 करोड़ पैसेंजर्स का टारगेट: 550 से ज्यादा एयरक्राफ्ट का प्लान, इंटरनेशनल कैपेसिटी 40% करने का लक्ष्य

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने वित्त वर्ष 2029-30 (FY30) के लिए अपना मेगा प्लान पेश किया है। कंपनी का लक्ष्य सालाना करीब 200 मिलियन (20 करोड़) यात्रियों को सफर कराना और भारत को एक बड़ा ग्लोबल एविएशन ट्रांजिट हब बनाना है। यह ब्लूप्रिंट 8 जून को एयरलाइन के ‘एनालिस्ट डे’ पर पेश किया गया।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

सोमवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.