George Kurian Resigns | Union Minister Rajya Sabha Term Ends

नई दिल्ली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम नरेंद्र मोदी की सलाह पर उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया।

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि संविधान के अनुच्छेद 75(2) के तहत जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा मंजूर किया गया है। हालांकि, इस्तीफे की वजह नहीं बताई गई है। कुरियन अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के साथ-साथ मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे।

कुरियन अगस्त 2024 से जून 2026 तक मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद थे। 21 जून को उनका राज्यसभा कार्यकाल खत्म हो गया था। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव में उन्हें दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाया। इसके बाद उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *