विपिन सिंह यादव | गाजीपुर3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

गाजीपुर में चीनी और प्याज के बढ़े दामों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। डीएम अनुपम शुक्ला ने चेतावनी दी है कि निर्धारित मूल्य से अधिक पर चीनी या प्याज बेचने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
डीएम अनुपम शुक्ला ने बताया कि जिले में 4,700 कुंतल चीनी उपलब्ध है। इसकी बिक्री 62 से 64 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से होनी चाहिए। यदि कोई दुकानदार इससे अधिक कीमत पर चीनी बेचता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ एफआईआर भी दर्ज की जाएगी।
उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि यदि उन्हें निर्धारित दर से अधिक कीमत पर चीनी मिलती है, तो वे 9838072270 पर शिकायत दर्ज कराएं। शिकायत की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
प्याज की उपलब्धता और मूल्य के संबंध में डीएम ने बताया कि जिले में 28 कुंतल प्याज मौजूद है। इसकी कीमत 25 से 26 रुपये प्रति किलोग्राम निर्धारित की गई है। निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर प्याज बेचने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई और मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।
