Farrukhabad Corporator Husband Assault Case SP Line Hazir

फर्रुखाबाद5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फर्रुखाबाद में सभासद पति से मारपीट के मामले में दरोगा के निलंबन की मांग तेज हो गई है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) द्वारा दरोगा को लाइन हाजिर किए जाने के बावजूद सभासदों ने इस कार्रवाई को अपर्याप्त बताया है। उन्होंने गुरुवार शाम एक प्रेस वार्ता कर दरोगा को निलंबित करने की मांग की।

गुरुवार शाम शहर की एक धर्मशाला में उत्तर प्रदेश सभासद एसोसिएशन के बैनर तले सभासद एकत्र हुए। उन्होंने दरोगा द्वारा सभासद पति की पिटाई पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। सभासदों का कहना था कि लाइन हाजिर करना कोई सजा नहीं है, दरोगा को निलंबित किया जाना चाहिए।

सभासदों ने तर्क दिया कि यदि लाइन हाजिर करना पर्याप्त सजा होती, तो ऐसी घटना दोबारा नहीं होती। उन्होंने शमशाबाद में हुई एक पिछली घटना का भी जिक्र किया, जहां यदि दरोगा को निलंबित किया गया होता तो वह सभासद के साथ ऐसा व्यवहार नहीं करता। उनका आरोप है कि पैसे न मिलने के कारण सभासद साथी के साथ हाथापाई की गई।

सभासदों ने घोषणा की कि जब तक दरोगा को निलंबित नहीं किया जाता, तब तक वे पुलिस प्रशासन का कोई सहयोग नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि वे पुलिस की किसी भी सत्यापन आख्या पर अपनी रिपोर्ट नहीं लगाएंगे।

जिलाध्यक्ष अनिल तिवारी ने कहा कि दरोगा ने सभासद पति को पकड़कर थप्पड़ मारे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कानूनी कार्रवाई की जा सकती है, लेकिन किसी प्रतिनिधि को मारना किसी का हक नहीं है।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अतुल शंकर दुबे ने कहा हमारे सभासद प्रतिनिधि के साथ महिला थाने में अभद्रतापूर्ण व्यवहार किया गया। मारपीट की गई एक तरफ 151 की कार्रवाई की गई। जिसकी मैं कठोर शब्दों में निंदा करता हूं। तीन दिन पूर्व एसपी को मिलकर ज्ञापन दिया था। जिसमें उन्होंने विधि कार्रवाई की बात कही थी।

पता चला उपनिरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया गया है। सभी सभासदों का मत है यह कार्रवाई बहुत छोटी करवाई है। दरोगा दागदार है उसका इतिहास भी अच्छा नहीं है। उसका निलंबन किया जाए यही मांग है।

इस दौरान संतराम बाथम संजीव बाजपेई प्रशांत कटिहार रफी अंसारी असलम अंसारी उमेश गौतम विश्वनाथ राजपूत अनिल यादव मृदुल कटिहार धर्मेंद्र कनौजिया नन्हे पंडित सुबोध यादव आनंद वर्मा प्रवल त्रिपाठी अवधेश अग्निहोत्री सहित अन्य सभासद भी मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *