Election 2026 LIVE Update; PM Narendra Modi West Bengal | Assam Tamil Nadu

  • Hindi News
  • National
  • Election 2026 LIVE Update; PM Narendra Modi West Bengal | Assam Tamil Nadu TMC BJP Congress

कोलकाता/चेन्नई/गुवाहाटी/तिरुवनंतपुरम6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
असम के करीमगंज में मतदान केंद्र संख्या 239 पर दोबारा वोटिंग हो रही है। - Dainik Bhaskar

असम के करीमगंज में मतदान केंद्र संख्या 239 पर दोबारा वोटिंग हो रही है।

असम के श्रीभूमि जिले में करीमगंज (उत्तर) विधानसभा क्षेत्र के 239-बेबीलैंड हाई इंग्लिश स्कूल मतदान केंद्र पर आज दोबारा वोटिंग हो रही है। सुबह 7 बजे से शुरु हुई वोटिंग शाम 5 बजे तक चलेगी।

दरअसल, 9 अप्रैल को यहां पर भाजपा और कांग्रेस समर्थकों के झगड़ा हुआ था। इसके बाद अधिकारियों ने दोबारा चुनाव कराने का आदेश जारी किया था। इस सीट से 14 उम्मीदवार मैदान में हैं।

इधर, पीएम मोदी की पश्चिम बंगाल में आज 3 रैलियां हैं। पीएम दोपहर 12 बजे कटवा में जनसभा करेंगे। इसके बाद दोपहर 1.45 बजे जंगीपुर जाएंगे, इसके बाद दोपहर 3.45 बजे दक्षिण दिनाजपुर में जनसभा करेंगे।

पीएम मुर्शिदाबाद हिंसा में जान गंवाने वाले चंदन दास के परिवार से भी मिलेंगे। दरअसल,12 अप्रैल 2025 को मुर्शिदाबाद में वक्फ संशोधन अधिनियम के विरोध के दौरान हिंसा में चंदन दास और उनके पिता हरगोबिंद दास की हत्या कर दी गई थी। भीड़ ने जंगीपुर के जाफराबाद में घर में घुसकर दोनों को मार डाला था।

कल के तीन चुनावी अपडेट्स…

  • पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले SIR के बाद वोटर लिस्ट फ्रीज कर दी गई है। यानी कि अब कोई नया नाम नहीं जोड़ा जाएगा। हटाए गए 27 लाख नामों में से अब तक सिर्फ दो नाम ही बहाल किए गए हैं।
  • हुमायूं कबीर का वीडियो वायरल होने के बाद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम (AIMIM) ने हुमायूं की पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) से गठबंधन तोड़ लिया है।
  • पश्चिम बंगाल के लिए भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। गृह मंत्री अमित शाह घोषणा पत्र जारी किया है। पार्टी ने इसे भरोसे का पत्र नाम दिया है।

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में चुनाव की पल-पल अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

लाइव अपडेट्स

6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

डीएमके नेता बोले- 11 सालों में बीजेपी ने क्या किया

डीएमके नेता टीकेस इलनगोवन ने कहा- ये चुनाव हैं, इसलिए केंद्र सरकार सब कुछ करेंगी। महिला आरक्षण बिल 15 साल से ज्यादा समय से संसद में अटका हुआ है। पिछले 11 सालों में BJP ने क्या किया, उन्होंने महिलाओं और किसानों को नुकसान पहुंचाने के लिए हर चीज लागू की। उन्होंने तीन तलाक बिल पेश किया है, जिससे मुस्लिम लोगों को जेल जाना पड़ेगा। वे यह दिखाना चाहते हैं कि भाजपा महिलाओं की भलाई के लिए काम कर रही है।

23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तमिलनाडु में वाहनों की चेकिंग जारी

तमिलनाडु के चेन्नई में चुनाव आयोग की टीम और पुलिस ने गाड़ियों की जांच की।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.