लखनऊ और रायबरेली ECHS पॉलीक्लिनिक में शुरू हुई नई सुविधा।
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों को स्वास्थ्य सेवाएं आसान और सुलभ बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लखनऊ और रायबरेली स्थित ECHS पॉलीक्लिनिक ने इंडिया पोस्ट और CSC ग्राम स्तरीय उद्यमियों (VLE) के सहयोग से घर-घर दवा वितरण सेवा शुरू कर
.

इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को सबसे ज्यादा मिलेगा फायदा।
दवा वितरण व्यवस्था होगी और मजबूत ECHS अधिकारियों के मुताबिक नई प्रणाली से दवा वितरण प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित और तेज होगी। इससे मरीजों का समय और खर्च दोनों बचेंगे। साथ ही नियमित दवा लेने वाले मरीजों को इलाज में किसी तरह की रुकावट का सामना नहीं करना पड़ेगा। ऑनलाइन मिलेगी लैब रिपोर्ट स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल रूप से मजबूत करने के लिए ECHS पॉलीक्लिनिक लखनऊ में ऑनलाइन लैब मैनेजमेंट सिस्टम भी शुरू किया गया है। इस प्लेटफॉर्म के जरिए लाभार्थी और डॉक्टर दोनों जांच रिपोर्ट ऑनलाइन देख सकेंगे। इससे रिपोर्ट मिलने में पारदर्शिता बढ़ेगी और जांच प्रक्रिया पहले से अधिक आसान होगी। अब अन्य पॉलीक्लिनिकों में भी होगी शुरुआत अधिकारियों के अनुसार लखनऊ और रायबरेली में सफल संचालन के बाद इस व्यवस्था को अन्य ECHS पॉलीक्लिनिकों में भी लागू किया जाएगा। भारतीय सेना ने इसे पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के लिए तकनीक आधारित और जवाबदेह स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में अहम कदम बताया है।