Dadri Auto Accident | Greater Noida Canal Fall Incident Updates

गौतम बुद्ध नगर4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम को एक ऑटो अनियंत्रित होकर छोटी नहर में गिर गया। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग मामूली रूप से घायल हो गए। गनीमत रही कि नहर में पानी कम था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

दादरी थाना पुलिस के अनुसार, यह घटना मंगलवार शाम को हुई जब ऑटो ग्राम रिठौरा से दादरी की ओर कोट पुल से होते हुए जा रहा था। एक गाड़ी को ओवरटेक करते समय ऑटो अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा।

ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम को एक ऑटो अनियंत्रित होकर छोटी नहर में गिर गया।

ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम को एक ऑटो अनियंत्रित होकर छोटी नहर में गिर गया।

ऑटो में चालक महेंद्र (47 वर्ष, निवासी ग्राम रिठौरी, थाना दादरी) अपनी पत्नी शिव कुमारी (45 वर्ष), पुत्र लावेश, और पुत्रियों दीपिका व शिवानी के साथ सवार थे। राहगीरों की मदद से सभी को ऑटो से सुरक्षित बाहर निकाला गया और तत्काल नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

पुलिस ने बताया कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। महेंद्र की पत्नी शिव कुमारी को कुछ अंदरूनी चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

एक हाइड्रा मशीन की सहायता से ऑटो को नहर से बाहर निकाल लिया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *