वाराणसी में जेसीआई वीक 777 शुरू:विद्यार्थियों को स्टील की बोतल बांटी; प्लास्टिक के दुष्परिणाम बताए


वाराणसी में जेसीआई वीक 777 मनाया जा रहा है। इसमें बुधवार को हनुमान प्रसाद पोद्दार स्कूल के विद्याथियों को स्टील की बोतल बांटी गई। संस्था के पदाधिकारियों और सदस्याें ने बच्चों को प्लास्टिक के दुष्परिणाम बताए। जेसी उत्कर्ष वर्णवाल ने बताया कि यह अयोजन संगठन के टीम वर्क का परिणाम है। हम शहर में कई तरह के सामाजिक काम कर रहे हैं। कार्यक्रम के कोन्वेनर जेसी अनुराग पांडे, जेसी विवेक अग्रवाल, जेसी शालिनी पांडे और जेसी शिव शंकर रस्तोगी के प्रयासों से सफल आयोजन हो सका। संस्था के नए सदस्य जेसी अभिनव वर्मा, मयूरेश अग्रवाल, जेसी अच्युत गोयल, जेएफपी अभिनव चौरसिया, जेसी अनिमेश कपूर, जेसी रमेश टेकरीवाल, जेएफएम सिद्धार्थ गुप्ता, जेएफस गौरव मेहरोत्रा, जेसी प्रभाव गर्ग, जेसी पंकज नागवंशी और जेसी मनीष श्रीवास्तव ने याेगदान दिया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *