![]()
कानपुर में अलग–अलग थानाक्षेत्रों में तीन लोगों के साथ 6.22 करोड़ की रुपए की धोखाधड़ी की गई। पहली घटना कलक्टरगंज थानाक्षेत्र की है, जहां केमिकल कारोबारी ने कोर्ट के आदेश पर एक ही शख्स के खिलाफ तीन रिपोर्ट कराई है। तीन में से एक रिपोर्ट में उसकी पत्नी का
.
दूसरी घटना चमनगंज इलाके है, जहां एक परिवार के छह लोगों को उमरा भेजने के नाम पर तीन लोगों ने 2.65 लाख की धोखाधड़ी की। पैसा वापस मांगने पर आरोपियों ने गाली-गलौज कर अंजाम भुगतने की धमकी दी। तीसरी घटना काकादेव थानाक्षेत्र में हुई, जहां पैसा निकालने गए रिटायर्ड शिक्षक का एटीएम कार्ड बदलकर शातिरों ने 40 हजार पार कर दिए।
केमिकल का ऑर्डर देकर 6.19 करोड़ की धोखाधड़ी
स्टैनग्लोब इंडिया प्रा.लि. के डायरेक्टर विक्रम सोनी ने समीरा एंड कम्पनी की प्रोपराइटर समीरा खान और उनके पति फरदीन हुसैन पर करीब 98.22 लाख रुपए की ठगी का का आरोप लगाया है। वर्ष 2022 से 2025 के बीच केमिकल सप्लाई के बाद भी भुगतान नहीं किया गया। इसी तरह शातिर फरदीन हुसैन ने आरके टेनर्स के नाम की फर्म से आर्डर देकर करीब 4.37 करोड़ रुपये डकार गया।
वहीं कोर्ट केआदेश पर फरदीन हुसैन पर करीब 82.34 लाख रुपए और हड़पने का आरोप है। पैसे मांगने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी। कलक्टरगंज थाना प्रभारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर तीन तहरीरों पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की रही है।
उमरा भेजने के नाम पर 2.65 लाख हड़पे, 3 पर रिपोर्ट
मीरपुर छावनी निवासी मेराजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि चमनगंज के जुबली रोड में क्लासिक ट्रेवर्ल्स व अल फैज ग्रुप नाम से कार्यालय है। इसके संचालक मो.हनीफ, मो.अनीस व मो. दानिश हनीफ ने परिवार के 6 लोगों को उमरा भेजने के लिए 3.90 लाख रुपये का पैकेज तय किया, जबकि यात्रा की तिथि 21 से 23 दिसंबर 2025 के बीच तय की गई थी।
अलग-अलग तिथियों में पूरी रकम जमा कर दी। फिर यात्रा से करीब 20 दिन पहले वीजा और टिकट मांगने पर आरोपियों ने टाल–मटोल कर 2 लाख रुपये की और मांग की। दबाव बनाने पर 1.25 लाख रुपये वापस कर शेष रकम भूलने की बात कही। थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
बातों में उलझा कर बदला ATM कार्ड, 40 हजार पार
गीता नगर में एटीएम से पैसा निकालने गए रिटायर शिक्षक को शातिरों ने बातों में उलझा कर पहले कार्ड बदला, फिर चंद मिनट बाद खाते से 40 हजार रुपए पार कर दिए। रुपये निकासी का मैसेज आने पर बुजुर्ग के होश उड़ गए। उन्होंने काकादेव थाने में शिकायत कर रिपोर्ट कराई है।
आवास विकास कल्याणपुर निवासी वीरेन्द्र कुमार शुक्ला शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हैं। वीरेंद्र ने बताया कि 8 अप्रैल की सुबह गीता नगर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से पैसे निकालने गए थे। इस दौरान वहां पहले से मौजूद दो युवकों में से एक ने सर्वर में दिक्कत की बात कहते हुए बातों में उलझाकर पिन देख लिया, जबकि दूसरे ने कार्ड बदल दिया।
इसके बार कई बार प्रयास किया लेकिन रुपये नहीं निकले। वहीं कुछ देर बाद शातिरों ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, रावतपुर शाखा के एटीएम से 10-10 हजार रुपये कर कुल चार बार में 40 हजार उड़ा दिए। थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।