Notice To Social Media Platforms Over PM Modi Post

नई दिल्ली3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जंतर-मंतर पर सीजेपी (CJP) प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य नेताओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणियों पर दिल्ली पुलिस कार्रवाई की तैयारी कर रही है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी कर सकती है। इन नोटिस के जरिए पुलिस आपत्तिजनक पोस्ट, वीडियो और कमेंट्स को हटाने की मांग करेगी। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान और उसके बाद अपलोड किए गए कंटेंट की समीक्षा की जा रही है। समीक्षा के बाद अभद्र प्रकृति वाली पोस्ट को हटाने के लिए संबंधित प्लेटफॉर्म्स को नोटिस भेजे जाएंगे।

कंटेंट की पहचान करने का काम जारी

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस तरह के कंटेंट की पहचान करने की प्रक्रिया पहले से ही चल रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या कोई कंटेंट किसी कानून का उल्लंघन करता है या उससे सार्वजनिक व्यवस्था बिगड़ने की संभावना है।

सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम रख रही नजर

दिल्ली पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। टीम प्रदर्शन से संबंधित आपत्तिजनक कंटेंट की पहचान करने के लिए पूरे दिन सोशल मीडिया की निगरानी कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *