CCC में से फेल बीएससी छात्रा ने किया सुसाइड:रात में खाना खाने के बाद कमरे में लगाई फांसी; पुलिस जांच में जुटी


गोंडा के मोतीगंज थाना क्षेत्र के अंधरी जोत भिटौरा गांव में 24 वर्षीय बीएससी छात्रा गोल्डी शुक्ला ने कथित तौर पर CCC (ट्रिपल सी) परीक्षा में असफल होने के बाद आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे गांव में शोक और हड़कंप का माहौल है। परिजनों के अनुसार, गोल्डी ने शुक्रवार देर रात परिवार के साथ खाना खाया था। इसके बाद वह अपने कमरे में चली गई। रात में जब सभी लोग सो गए, तो उसने कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सुबह काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस सूचना पर मोतीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुई। अंदर गोल्डी शुक्ला का शव फंदे से लटका मिला। इसके बाद पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर मौके की जांच कराई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पढ़ाई में होशियार थी छात्रा पिता भवानी प्रसाद शुक्ल के मुताबिक, गोल्डी पढ़ाई में काफी होशियार थी और मां गायत्री मंगला देवी पांडे स्मारक महाविद्यालय, सोठिया से बीएससी कर रही थी। हाल ही में आए बीएससी प्रथम सेमेस्टर के परिणाम में उसने 800 में से 536 अंक हासिल किए थे। CCC रिजल्ट के बाद थी परेशान परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को CCC परीक्षा का परिणाम आया था, जिसमें गोल्डी मात्र 2 नंबर से फेल हो गई थी। इसके बाद वह काफी परेशान हो गई थी। परिवार ने उसे समझाया और दोबारा तैयारी करने की सलाह भी दी थी, लेकिन देर रात उसने यह कदम उठा लिया। पुलिस जांच में जुटी मोतीगंज थाना अध्यक्ष व प्रशिक्षु आईपीएस प्रदीप कुमार ने बताया कि छात्रा ने CCC परीक्षा में फेल होने के बाद आत्महत्या की है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल मामले की गहराई से जांच जारी है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *