दिल्ली पब्लिक स्कूल, आगरा रोड की छात्रा सुभिता श्रीवास्तव ने 98.0% अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बुधवार को 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। इस बार भी परीक्षा परिणाम में एक बार फिर बेटियों ने अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। जिले की मेरिट लिस्ट में छात्राओं का दबदबा रहा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, आगरा रोड की
.

सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने पर डीपीएस में विद्यार्थियों ने खुशी का इजहार किया।
स्कूलों में दिखा जश्न का माहौन
पिछले कई दिनों से रिजल्ट को लेकर बनी उहापोह की स्थिति बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे समाप्त हो गई। सीबीएसई के परिणाम पोर्टल पर अपलोड करते ही विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। स्कूलों से लेकर कोचिंग संस्थानों तक जश्न का माहौल दिखा। शिक्षकों और अभिभावकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर सफलता की बधाई दी।
दशमलव के अंतर से तय हुई रैंक
जिले की मेरिट लिस्ट में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। जहां सुभिता ने टॉप किया, वहीं दूसरे और तीसरे स्थान के लिए भी कांटे की टक्कर रही। दूसरे स्थान पर श्रीजी पब्लिक स्कूल, जट्टारी)की श्रृष्टि चौधरी और अवर लेडी ऑफ फातिमा की प्रियांशी सिंघल 97.80% अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं।
वहीं, खैर के गुरुकुल पब्लिक स्कूल की मनीषा रावत ने 97.60% अंक पाकर जिले में तीसरा स्थान सुनिश्चित किया।
ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बराबरी का प्रदर्शन
टॉप-3 स्थानों पर चारों छात्राएं काबिज हैं। विज्ञान, वाणिज्य और कला तीनों वर्गों में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों जैसे जट्टारी और खैर के बच्चों ने भी टॉप लिस्ट में जगह बनाकर साबित किया कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती।
अलीगढ़ के टॉपर्स
- दिल्ली पब्लिक स्कूल, आगरा रोड की छात्रा सुभिता श्रीवास्तव 98.0% अंकों के साथ प्रथम।
- श्रीजी पब्लिक स्कूल, जट्टारी की छात्रा श्रृष्टि चौधरी और अवर लेडी ऑफ फातिमा सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा प्रियांशी सिंघल दूसरे स्थान पर रहीं।
- गुरुकुल पब्लिक स्कूल, खैर की मनीषा रावत 97.60% अंकों से तीसरे स्थान पर रहीं।
- हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल के छात्र सक्षम यादव 97.40% अंकों से चौथे स्थान पर।
- दिल्ली पब्लिक स्कूल की काव्या सिंह ने 96.80% के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया।
- शांतिनिकेतन वर्ल्ड स्कूल के रुद्रांश मुद्गुल और श्रीजी पब्लिक स्कूल, जट्टारी की जेसिका और नीहार मीरा नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की भव्या सक्सेना संयुक्त रूप से 96.60% अंकों से छठे स्थान पर रहीं।
- इगलास के एलबीके पब्लिक स्कूल के आरव 96.40% अंकों से सातवें स्थान पर रहे।
- दिल्ली पब्लिक स्कूल, आगरा रोड की गीतांजलि 96.20% से आठवें स्थान पर रहीं।
- शांतिनिकेतन वर्ल्ड स्कूल की प्रियांशी वार्ष्णेय ने 96.00% अंक हासिल कर नौवां स्थान प्राप्त किया।
- एलबीके पब्लिक स्कूल, इगलास की छात्रा अनन्या को 95.80% अंकों से 10वां स्थान मिला।