गाजीपुर के डीएम अनुपम शुक्ल को अवमानना नोटिस:सांसद अफजाल अंसारी के भाई की दुकानें रिलीज नहीं करने का मामला

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सपा सांसद अफजाल अंसारी के चचेरे भाई मंसूर अंसारी की दुकानों के रिलीज से जुड़े अवमानना मामले में गाजीपुर के डीएम अनुपम शुक्ल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने उन्हें आदेश का अनुपालन न करने पर स्पष्टीकरण देने को कहा है। साथ ही मामले पर अगली सुनवाई के लिए…

Read More

आद्या सिंह के सिर सजा "मे क्वीन" का ताज:बरेली क्लब में उमड़ा शहर की हस्तियों का हुजूम, प्रियंका चोपड़ा के मंच से चमकीं आद्या

बरेली का सबसे प्रतिष्ठित और पुराना क्लब एक बार फिर से इतिहास रचने का गवाह बना। शनिवार की शाम बरेली क्लब का फ्रंट लॉन रोशनी से नहाया हुआ था, जहां शहर के कई बड़े अधिकारी, सेना के अफसर और जानी-मानी हस्तियां अपने परिवारों के साथ इस जादुई शाम का हिस्सा बनने पहुंचे। मौका था बरेली…

Read More

ताजमहल देखने आगरा पहुंच रहे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबिया:सोमवार को एक घंटे तक रुकेंगे, भ्रमण के दौरान आम पर्यटकों की भी रहेगी एंट्री

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो सोमवार को ताजमहल का दौरा करेंगे। तीन दिन के भारत दौरे पर आए रूबियो सुबह 9:30 बजे विशेष विमान से खेरिया स्थित एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगे। वहां से उनका काफिला सीधे ताजमहल जाएगा। सुबह 10:05 बजे वह ताजमहल परिसर में प्रवेश करेंगे और करीब एक घंटे तक स्मारक में रहेंगे। इसके…

Read More

चीफ इंजीनियर, एसई रात भर फील्ड में रहे:बरहुआ ट्रांसमिशन उपकेंद्र में मिली गड़बड़ी; ठीक कराकर दुरुस्त कराई बिजली आपूर्ति

रुस्तमपुर क्षेत्र में शुक्रवार की पूरी रात लोगों को बिजली आपूर्ति बाधित होने से समस्या का सामना करना पड़ा। गर्मी से परेशान लोगों ने हंगामा कर दिया और हाईवे जाम करने की कोशिश की। जिसके बाद मुख्य अभियंता पंकज अग्रवाल और अधीक्षण अभियंता (एसई) रात भर फील्ड में रहे। एक-एक जगह चेक कराने के बाद…

Read More

नया सवेरा फेज दो में होगा लाइट एंड साउंड शो:10 करोड़ से अधिक आएगी लागत; म्यूजिकल फाउंटेन बढ़ाएगा ताल की खूबसूरती

नया सवेरा फेज एक की तरह ही फेज दो में भी लाइट एंड साउंड शो संचालित होगा। इसको लेकर कार्ययोजना बनाई जा रही है। इसपर 10 करोड़ से अधिक की लागत आएगी। ताल में म्यूजिकल फाउंटेन से ताल की खूबसूरती भी बढ़ेगी। जल्द ही इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर लिया जाएगा। रामगढ़ताल को और…

Read More

बिजनौर में गैंगस्टर को 10 साल की कैद:बच्चे के अपहरण और फिरौती मामले में कोर्ट का फैसला, 50 हजार जुर्माना लगा

बिजनौर में गैंगस्टर एक्ट के तहत एक आरोपी को दस साल कैद और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है। विशेष अपर सत्र न्यायाधीश अल्का चौधरी ने राजकुमार नामक आरोपी को बच्चे के अपहरण और फिरौती मांगने के मामले में दोषी ठहराया। विशेष लोक अभियोजन अधिकारी सलीम अख्तर ने बताया कि नजीबाबाद थाने…

Read More

14 साल पुराने मारपीट मामले में कोर्ट का फैसला:3 दोषियों को 3 साल का सश्रम कारावास, जुर्माना भी लगा

मऊ में 14 साल पुराने मारपीट और जानलेवा हमले के एक मामले में कोर्ट ने तीन आरोपियों को दोषी ठहराया है। सरायलखंसी थाना क्षेत्र से जुड़े इस मामले में न्यायालय एएसजे/एफटीसी प्रथम ने तीनों दोषियों को तीन-तीन वर्ष के सश्रम कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई है। सरायलखंसी थाने में दर्ज मुकदमे के अनुसार, यह…

Read More

अंबेडकर नगर में बाइक टक्कर, ग्राम प्रधान की मौत:एम्बुलेंस देरी से पहुंचने का आरोप, परिजनों ने निजी वाहन से पहुंचाया अस्पताल

अम्बेडकर नगर के भीटी थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में ग्राम प्रधान राम बलि की मौत हो गई। घटना शनिवार रात करीब 8 बजे रानीपुर मोहन गांव की है। परिजनों का आरोप है कि एम्बुलेंस पहुंचने में 40 मिनट की देरी हुई, जिसके बाद उन्हें निजी वाहन से अस्पताल ले जाया…

Read More

शामली में बंदरों के हमले से महिला की मौत:घर के पास उपले बनाते समय हुआ हादसा, ग्रामीणों ने किया हंगामा

शामली के कांधला थाना क्षेत्र के रामपुर खेड़ी गढ़ गोसाई गांव में बंदरों के हमले से एक महिला की मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब महिला घर के पास गोबर के उपले बना रही थी। इस हादसे के बाद पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार, गांव…

Read More

75 जिलों में 'हब एंड स्पोक' मॉडल से बदलेगी शिक्षा:9 से 12वीं तक के छात्रों को मिलेगी इंडस्ट्री 4.0 की ट्रेनिंग, टाटा ग्रुप की 'नेल्को' संभालेगी कमान

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सरकारी स्कूलों के बच्चों को भविष्य की आधुनिक तकनीकों से जोड़ने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। शनिवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में समग्र शिक्षा (माध्यमिक) विभाग और टाटा एंटरप्राइज की कंपनी नेल्को लिमिटेड के बीच एक बड़ा समझौता ज्ञापन (MoU) साइन हुआ। इसके तहत प्रदेश के 600…

Read More