बुलंदशहर में सूख रहे चौसा आम के पेड़:कृषि वैज्ञानिकों और अधिकारियों की टीम ने किया निरीक्षण, वैज्ञानिकों ने मदद का आश्वासन दिया


बुलंदशहर जिले की स्याना फल पट्टी में ‘चौसा’ किस्म के आम के पेड़ सूख रहे हैं। इस समस्या से स्थानीय आम उत्पादक प्रभावित हुए हैं। किसानों की समस्या को देखते हुए राज्य दिशा कमेटी के सदस्य बब्बन मियां ने दिल्ली में कृषि अधिकारियों के समक्ष यह मुद्दा उठाया। इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई की। शिकायत का संज्ञान लेते हुए शुक्रवार सुबह बुलंदशहर के कृषि उपनिदेशक बब्लू कुमार और जिला उद्यान अधिकारी दिनेश अरुण कृषि वैज्ञानिकों की एक टीम के साथ प्रभावित बागों में पहुंचे। टीम ने क्षेत्र का दौरा कर सूख रहे पेड़ों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों से बातचीत की और रोग फैलने के कारणों की जांच की। वैज्ञानिकों ने किसानों को समस्या से निपटने के लिए दिशा-निर्देश और सुझाव दिए। वैज्ञानिकों ने पेड़ों पर रासायनिक कीटनाशकों का सीमित उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने बागों की सेहत सुधारने के लिए पारंपरिक और प्राकृतिक तरीकों से देखभाल पर जोर दिया। जिला उद्यान अधिकारी और कृषि उपनिदेशक ने आम उत्पादकों को आश्वासन दिया। अधिकारियों ने कहा कि कृषि और उद्यान विभाग स्याना के चौसा आम को बचाने के लिए हर संभव तकनीकी और प्रशासनिक सहायता प्रदान करेगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *