Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, विपक्ष के नेता राहुल गांधी और AICC महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल मंगलवार को अहम बैठक करेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, सुबह 11 बजे के बाद होने वाली इस बैठक में संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा होगी।

ठक में संगठनात्मक बदलावों के साथ-साथ पार्टी की राजनीतिक रणनीति पर भी विचार किया जाएगा। इसके अलावा कर्नाटक मंत्रिमंडल के बहुप्रतीक्षित विस्तार पर भी चर्चा होने की संभावना है।

सूत्रों का कहना है कि कर्नाटक कैबिनेट के विस्तार और फेरबदल पर अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व और मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार उचित समय पर करेंगे। बैठक में पंजाब कांग्रेस की मौजूदा स्थिति पर भी चर्चा होने की संभावना है। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के संगठनात्मक फैसलों को लेकर राज्य इकाई में असंतोष की खबरें सामने आई हैं।

आज की अन्य खबरें…

BRS के अध्यक्ष बोले- BJP और कांग्रेस मिली हुई है

भारत राष्ट्र समिति (BRS) के कार्यकारी अध्यक्ष के.टी. रामा राव (KTR) ने तेलंगाना की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया है कि वह BJP के साथ मिलकर जानबूझकर कलेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना से गोदावरी का पानी नहीं उठा रही है। उन्होंने कहा कि इससे किसानों की फसलें सूख रही हैं, जबकि गोदावरी का बड़ी मात्रा में पानी बेकार समुद्र में जा रहा है।

KTR ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने से पहले मिड मानेर जलाशय हमेशा भरा रहता था, लेकिन अब सरकार की निष्क्रियता के कारण यह सूखने की स्थिति में पहुंच गया है। उन्होंने दावा किया कि कन्नेपल्ली पंप हाउस से पानी उठाकर सिंचाई और पेयजल दोनों की समस्या दूर की जा सकती है, जबकि तेलंगाना सूखे के खतरे का सामना कर रहा है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *