Breaking News Headline Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Headline Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अरब सागर में फंसे एक भारतीय जहाज के क्रू की पाकिस्तान ने मदद की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान नौसेना ने पाकिस्तानी मैरीटाइम सिक्योरिटी एजेंसी (PMSA) के साथ मिलकर इस राहत अभियान को अंजाम दिया।

रिपोर्ट के अनुसार, इस जहाज में छह भारतीय और एक इंडोनेशियाई नागरिक सवार थे। मुंबई स्थित मैरीटाइम रेस्क्यू एंड कोऑर्डिनेशन सेंटर की ओर से पाकिस्तान से मदद मांगे जाने के बाद यह ऑपरेशन शुरू किया गया।

बताया गया कि ‘एमवी गौतम’ नाम का यह जहाज ओमान से भारत आ रहा था, तभी इसमें तकनीकी खराबी आ गई और यह समुद्र में फंस गया। इसके बाद क्रू ने सहायता के लिए संपर्क किया।

पाकिस्तान की ओर से फंसे हुए क्रू को खाने-पीने का सामान, मेडिकल मदद और तकनीकी सहायता दी गई। इससे पहले पिछले महीने भी पाकिस्तान नौसेना ने अरब सागर में एक व्यापारी जहाज से 18 लोगों को सुरक्षित बचाया था, जिनमें विदेशी नागरिक भी शामिल थे।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

महाराष्ट्र के पालघर में 44 लाख की ड्रग्स बरामद, एक नाबालिग समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने 44 लाख रुपए से ज्यादा की ब्राउन शुगर जब्त की है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है।

पुलिस के मुताबिक, ड्रग तस्करी की सूचना मिलने के बाद रविवार को सफाला के पंडित पाड़ा इलाके में एक इमारत के फ्लैट पर छापा मारा गया। इस दौरान 224.61 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई, जिसकी कीमत 44,92,200 रुपए आंकी गई है।

छापे के दौरान पुलिस को नकद पैसे, पैकिंग सामग्री और अन्य सामान भी मिला। इन सभी को मिलाकर कुल जब्ती की कीमत 45,25,850 रुपए आंकी गई है। यह जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख ने दी।

ठाणे में 6 साल के बच्चे की खुले तारों के करंट से मौत: गुस्साए लोगों ने बिजली कंपनी को घेरा

महाराष्ट्र के ठाणे में छह साल के बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना वागले एस्टेट के इंदिरा नगर इलाके में सोमवार रात हुई, जहां बच्चा घर के पास खेलते समय खुले बिजली के तारों की चपेट में आ गया।

अधिकारियों के मुताबिक, बच्चे का संपर्क चॉल के पास मौजूद खुले तारों के गुच्छे से हुआ, जिससे उसे जोरदार झटका लगा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में गुस्सा फैल गया।

बड़ी संख्या में लोग आधी रात को श्रीनगर पुलिस स्टेशन के बाहर जमा हुए और धरना प्रदर्शन किया। लोगों ने बच्चे की मौत के लिए बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने पहले भी कई बार अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर खुले तारों की समस्या बताई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.