“हेलो डीएम अंकल, मेरी सड़क बनवा दो”:लखीमपुर-खीरी में पांच साल की बच्ची ने वीडियो जारी कर डीएम से लगाई गुहार


लखीमपुर खीरी के सलेमपुर कोन क्षेत्र से एक कक्षा 1 की छात्रा मानवी सिंह ने सड़क निर्माण के लिए जिला प्रशासन से भावुक अपील की है। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में उसने सीधे जिलाधिकारी से कहा—“हेलो डीएम अंकल, आप बहुत अच्छे हैं, मेरी सड़क बनवा दो।” मानवी ने बताया कि राजकीय पॉलिटेक्निक स्कूल के पास स्थित यह मार्ग लगातार जलभराव की समस्या से जूझ रहा है। यह सड़क सामुदायिक शौचालय, आयुष्मान केंद्र, अंबेडकर पार्क और पानी की टंकी जैसी महत्वपूर्ण सुविधाओं को जोड़ती है, लेकिन हालत बेहद खराब है। ग्रामीणों को रोजाना परेशानी स्थानीय लोगों के मुताबिक, खराब सड़क के कारण राहगीरों और स्कूली बच्चों को रोज आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बारिश के मौसम में स्थिति और बिगड़ जाती है, जिससे पूरा रास्ता कीचड़ और पानी से भर जाता है और यातायात लगभग ठप हो जाता है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई अपील छोटी सी उम्र की मानवी की यह मासूम अपील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग उसकी बात को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस भावुक अपील पर कितनी जल्दी संज्ञान लेता है और इस जर्जर सड़क के निर्माण की दिशा में क्या कदम उठाता है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *