![]()
महोबा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा प्रधानमंत्री पर की गयी अमर्यादित टिप्पणी का मामला अब तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है। वाराणसी के असि चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और अजय राय का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कहा – कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रधानमंत्री के ऊपर अमर्यादित टिप्पणी की है जो निंदनीय है। आज उसके विरोध में हम लोगों ने राहुल गांधी और अजय राय का पुतला फूंका है। साथ ही साथ उनसे मांग है की इस प्रकरण में माफी मांगें वरना हम लोग इससे बड़ा आंदोलन करेंगे और सड़क से संसद तक प्रदर्शन करेंगे। सार्वजनिक माफी मांगे राहुल गांधी और अजय राय विक्रम चौधरी ने बताया – हम लोगों ने अजय राय और राहुल गांधी का पुतला फूंका है। जिस तरह से अजय राय ने प्रधानमंत्री पर मर्यादित टप्पणी की है वह गलत है। आज सड़क पर उनके खिलाफ आक्रोश है। दोनों ही नेताओं को प्रधानमंत्री से मांगी मांगनी होगी। यदि ये लोग सार्वजनिक माफी नहीं मांगेंगे तो हम लोग लगातर प्रदर्शन करेंगे और इससे बड़ा प्रदर्शन कर इनका विरोध करेंगे। पीएम मोदी पर अजय राय की फिर विवादित टिप्पणी एक कार्यक्रम के दौरान अजय राय ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला। कहा कि पीएम मोदी देश की महत्वपूर्ण संस्थाओं को बेचने का काम कर रहे हैं। मौजूदा सरकार ने खुद कोई बड़ा संस्थान नहीं बनाया, बल्कि पहले से बने संस्थानों के नाम बदलने का काम किया जा रहा है। अजय राय ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी देश की महत्वपूर्ण संस्थाओं को बेचने का काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने खुद कोई बड़ा संस्थान नहीं बनाया, बल्कि पहले से बने संस्थानों के नाम बदलने का काम किया जा रहा है। उन्होंने मंच से सरदार पटेल स्टेडियम का उदाहरण देते हुए कहा कि इसका नाम बदलकर प्रधानमंत्री के नाम पर रखा गया।
Source link
BJP कार्यकर्ताओं ने अजय राय-राहुल गांधी का फूंका पुतला:असि चौराहे पर जमकर की नारेबाजी,बोले- सार्वजनिक माफी मांगे