3 मई को पेपर लीक होने के बाद रविवार को NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा हुई। इस दौरान बिहार के लखीसराय में एक बड़े सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश हुआ। पुलिस की जांच में सामने आया है कि असली परीक्षार्थियों की जगह परीक्षा देने के लिए मेडिकल छात्रों ने 30 से 40
.
पुलिस ने इस मामले में गैंग के सरगना समेत PMCH, गया मेडिकल कॉलेज, AIIMS रायबरेली और BHU के मेडिकल छात्रों सहित कुल 24 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में बायोमेट्रिक जांच करने वाली कंपनी के 14 कर्मचारी भी शामिल हैं।
पुलिस ने राजकीय उच्च विद्यालय हसनपुर, KRK हायर सेकेंडरी स्कूल और केंद्रीय विद्यालय परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लखीसराय की SP प्रेरणा के अनुसार, आरोपियों के पास से मोबाइल फोन और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

लखीसराय में 9 ‘मुन्ना भाई’ अरेस्ट
लखीसराय में NEET (UG) री-एग्जामिनेशन के दौरान सॉल्वर गैंग के सक्रिय होने की आशंका पर पुलिस और प्रशासन ने 9 संदिग्ध ‘मुन्ना भाइयों’ को अरेस्ट किया है।
सूत्रों के अनुसार, KRK विद्यालय परीक्षा केंद्र से 1, केंद्रीय विद्यालय से 7 और हसनपुर विद्यालय से 1 संदिग्ध को पकड़ा गया है। हिरासत में लिए गए सभी युवक लखीसराय के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
जांच में सामने आया कि हाजीपुर निवासी मयंक, जो PMCH का मेडिकल छात्र है, बायोमेट्रिक जांच करने वाली कंपनी के कर्मचारियों से मिलीभगत कर खुद कर्मचारी बनकर हसनपुर परीक्षा केंद्र में घुस गया था।
हालांकि, पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। मयंक से हुई गहन पूछताछ के बाद बायोमेट्रिक कंपनी के अन्य कर्मचारी भी पकड़े गए, जिसके बाद पूरे सॉल्वर गैंग का बड़ा भंडाफोड़ हो सका।

परीक्षा सेंटर में एंट्री के दौरान छात्रों की मेटल डिटेक्टर से जांच करती पुलिस।
ऐसे जुड़ते गए सॉल्वर गैंग के तार
- SDPO शिवम कुमार को सूचना मिली थी कि बाहरी जिलों से सॉल्वर, अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा देने के लिए आए हैं।
- इनपुट के आधार पर पुलिस ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा बढ़ा दी। हसनपुर परीक्षा केंद्र में प्रवेश के दौरान संदेह के आधार पर एक परीक्षार्थी को हिरासत में लिया गया।
- पूछताछ में पकड़े गए परीक्षार्थी ने बताया कि उसके अन्य साथी केआरके हायर सेकेंडरी स्कूल और केंद्रीय विद्यालय परीक्षा केंद्र में मौजूद हैं।
- इसके बाद पुलिस टीम ने केआरके स्कूल से एक और केंद्रीय विद्यालय से 7 लोगों को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ किया।

सॉल्वर गैंग की सूचना के आधार पर पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई और सभी को गिरफ्तार किया।
फिजिक्स का पेपर काफी कठिन था, बायोलॉजी ने संभाला
देशभर के 5,400 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों के चेहरों पर राहत तो दिखी, लेकिन क्वेश्चन पेपर के स्तर को लेकर उनकी मिली-जुली प्रतिक्रियाएं रहीं।
कुल मिलाकर RE-NEET का पेपर मॉडरेट करने वाला था। इस बार रटने की बजाय कॉन्सेप्चुअल समझ और स्पष्टता पर अधिक जोर दिया गया।
एक्सपर्ट्स के अनुसार, फिजिक्स का पेपर सबसे कठिन और लंबा था। इसकी वजह से अभ्यर्थियों का औसत स्कोर 10 से 20 अंक तक कम हो सकता है।
वहीं, केमिस्ट्री का स्तर सामान्य रहा। इनऑर्गेनिक के अधिकांश सवाल सीधे NCERT पर आधारित थे। बायोलॉजी का पेपर अपेक्षाकृत आसान रहा।
एक्सपर्ट का मानना है कि फिजिक्स के कठिन पेपर का असर कट-ऑफ पर भी पड़ सकता है और इस विषय के कारण कुल कट-ऑफ में 10 से 15 अंकों तक की गिरावट देखने को मिल सकती है।
पटना में 16 जून को पहुंचा था क्वेश्चन पेपर
नीट री एग्जाम के लिए प्रश्न पत्र वायु सेना के विशेष विमान से 16 जून को पटना एयरपोर्ट पहुंचा था। पटना एयरपोर्ट आने के बाद वायु सेना का विमान ने प्रश्नपत्र दिया था। उसके बाद दरभंगा, गया और फिर गयाजी एयरपोर्ट में प्रश्नपत्र अधिकारियों के हवाले कर दिया।
नीट की परीक्षा पटना समेत बिहार के कई जिलों में 21 जून को होगी। यह एग्जाम 3 जून को ही हुआ था, पर पेपर लीक होने की वजह से रद्द कर दिया गया।