![]()
बीएचयू में पीजी प्रवेश प्रक्रिया के बीच ही सीयूईटी यूजी के परिणाम भी एनटीए ने जारी कर दिए। बीएचयू की केंद्रीय प्रवेश समिति अब दोनों प्रवेश की तैयारियों में जुट गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि एनटीए से लगभग एक सप्ताह में अर्ह अभ्यर्थियों का डेटा मिलने के बाद जुलाई के पहले सप्ताह में यूजी प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। पिछले वर्ष 9200 सीटें प्रवेश के लिए रखी गई थीं बीएचयू में वर्ष-2024 में कुल 8889 सीटों पर प्रवेश लिए गए थे। पिछले साल बीएससी रेडियो थेरेपी और रेडियोलॉजी जैसे दो नए पाठ्यक्रम शुरू होने पर सीटों की संख्या में बढ़ोतरी हुई। कम प्रवेश वाले कुछ पाठ्यक्रमों में सीटों की संख्या कम की गई और संबद्ध महाविद्यालयों में कई नए पाठ्यक्रम भी शुरू किए गए। पिछले वर्ष लगभग 9200 सीटें प्रवेश के लिए रखी गई थीं। हालांकि देरी के कारण काफी सीटें खाली रह गईं। डेटा मिलने के बाद 10-15 दिन बाद प्रवेश काउंसलिंग की घोषणा इस वर्ष समय से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने के चलते सभी सीटें भरने की उम्मीद लगाई जा रही है। पिछले वर्ष से सीबीसीएस (चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम) जारी होने के साथ ही बीएचयू स्नातक (शोध) में भी 15 फीसदी छात्रों का प्रवेश लेगा। प्रवेश सेल समन्वयक प्रो. भास्कर भट्टाचार्य ने बताया कि बीएचयू की वेबसाइट पर प्रवेश संबंधी तकनीकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अभ्यर्थियों का डेटा प्राप्त होते ही प्रवेश काउंसिलिंग तिथियों की घोषणा कर दी जाएगी। इसमें 10 से 15 दिनों का समय लग सकता है। संकायों में 1182 पेड सीट भी उपलब्ध रहेगी विभिन्न संकायों, परिसर स्थित महिला महाविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों के स्नातक पाठ्यक्रमों में 9200 से ज्यादा सीटें हैं। इनमें लगभग आठ हजार नियमित सीटें उपलब्ध हैं। इनमें मुख्य परिसर में 3480, महिला महाविद्यालय में 695 और संबद्ध महाविद्यालयों में 3537 सीटें हैं। इसके अतिरिक्त 1182 पेड सीटों पर भी छात्रों को प्रवेश का मौका मिलेगा।
Source link
BHU-UG में प्रवेश जुलाई के पहले सप्ताह से होगी जारी:नए पाठ्यक्रम की होगी शुरूआत,एनटीए BHU को देगा उत्तीर्ण छात्रों की सूची