BEd, LLB, Agri Exams Postponed to June-July 2026 by Ruhelkhand University

शशांक राठौर | बरेली3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) के सार्वजनिक अवकाश के कारण 28 मई 2026 को निर्धारित विभिन्न परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 28 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के बाद यह निर्णय लिया गया।

संशोधित परीक्षा कार्यक्रम तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक के अनुसार, बीएड, एमएड, बीपीएड, एलएलबी, एलएलएम, बीएएलएलबी, बीसीए, बीबीए, बीकॉम (फाइनेंस एवं फाइनेंशियल सर्विसेज), पीजीडीसीए तथा कृषि संकाय की कई परीक्षाएं अब नई तिथियों पर आयोजित होंगी। हालांकि, परीक्षा केंद्र और परीक्षा की पालियां पहले की तरह ही रहेंगी।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबद्ध महाविद्यालयों और परीक्षा केंद्राध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे छात्रों तक नई तिथियों की सूचना तत्काल पहुंचाएं। परीक्षार्थियों को संशोधित तिथियों के अनुसार, विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से नया प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा। कॉलेजों को भी छात्रों को नई व्यवस्था के बारे में समय रहते अवगत कराने को कहा गया है, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

संशोधित कार्यक्रम का सबसे अधिक असर प्रोफेशनल और कृषि पाठ्यक्रमों पर पड़ा है। एमएससी (एग्रीकल्चर), बीएससी एग्रीकल्चर, एलएलबी और बीएएलएलबी की कई परीक्षाएं जून के मध्य तक स्थगित कर दी गई हैं। कुछ परीक्षाएं जुलाई के पहले सप्ताह में आयोजित की जाएंगी।नई तिथियों के अनुसार, 28 मई को प्रस्तावित बीएड, एमएड, पीजीडीसीए एवं बीपीएड की परीक्षाएं अब 30 मई से 8 जून के बीच होंगी।

वहीं, एलएलबी और बीएएलएलबी की परीक्षाएं 15 से 17 जून तक आयोजित की जाएंगी। कृषि संकाय की परीक्षाएं 16 जून, 19 जून और 3 जुलाई को संपन्न कराई जाएंगी।विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा एजेंसियों एवं संबंधित विभागों को भी संशोधित कार्यक्रम के अनुरूप सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह निर्णय छात्रों की सुविधा और सुचारु परीक्षा संचालन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *