नवरात्र के पहले दिन मंगलकाली और महामाई मंदिर में:उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ डकैत निर्भय गुर्जर की मंगलकाली मंदिर में आस्था


औरैया में शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को जिले के प्रसिद्ध देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। शहर से करीब पांच किलोमीटर दूर मां मंगलाकाली मंदिर और दिबियापुर के पास महामाई मैया मंदिर में सुबह से ही भक्त पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा होती है। पर्व की शुरुआत घरों और मंदिरों में कलश स्थापना के साथ हुई। श्रद्धालुओं ने स्नान कर मां की पूजा की। मां मंगलाकाली मंदिर की मान्यताएं दूर-दूर तक प्रसिद्ध हैं। डकैत निर्भय गुर्जर का किस्सा भी इससे जुड़ा है; पुलिस की तलाश के दौरान वह भेष बदलकर मंदिर पहुंचा और घंटा चढ़ाकर चला गया था। दिबियापुर के पास महामाई मैया मंदिर भी आस्था का केंद्र है, जिसका जीर्णोद्धार वीर योद्धा आल्हा-ऊदल ने कराया था। नवरात्र के पहले दिन यहां भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *