Banda SP Action | Three Constables Line Hazir Over Illegal Recovery

शिवम तिवारी | बांदा2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बांदा पुलिस अधीक्षक ने अवैध वसूली और आमजन से अभद्र व्यवहार के आरोपों पर कार्रवाई की है। एसपी पलाश बंसल ने तीन सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

जिन सिपाहियों पर कार्रवाई हुई है, उनमें कोतवाली नगर में तैनात कांस्टेबल चंद्रपाल यादव, गिरवां थाने में सीसीटीएनएस का कार्य देख रहे कांस्टेबल सौरभ सिंह और मटौंध थाने में तैनात कांस्टेबल मंगल सिंह शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि संबंधित थाना क्षेत्रों के क्षेत्राधिकारियों (सीओ) द्वारा की गई प्राथमिक जांच में तीनों पुलिसकर्मी आरोपों के प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए। इसके बाद यह कार्रवाई की गई। एसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता, अवैध वसूली और आमजन के साथ दुर्व्यवहार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *